फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   trial of 11 games till 22 jan.

11 खेलों में खिलाड़ियों का ट्रायल 22 जनवरी तक

Mon, 17 Jan 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
trial of 11 games till 22 jan.
11 खेलों में खिलाड़ियों का ट्रायल 22 जनवरी तक
विज्ञापन

महराजगंज। क्षेत्रीय क्रीड़ांगन व वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 19 से 22 जनवरी तक 11 खेलों में खिलाड़ियों का प्रारंभिक ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी न सिर्फ विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रशिक्षण ले सकेंगे, बल्कि बेहतर प्रशिक्षण से वे अपने खेल के स्तर को सुधार भी सकेंगे।
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ तथा मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज इटावा में कक्षा छह में प्रवेश के लिए खेल में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। 19 व 20 जनवरी को क्षेत्रीय क्रीड़ांगन गोरखपुर में बालक-बालिका वर्ग के वॉलीबॉल व बैडमिंटन, बालक वर्ग के क्रिकेट, फुटबाल तथा बालिका वर्ग के जूडो तथा 21 व 22 जनवरी को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में बालक वर्ग के एथलेटिक्स, बालक-बालिका वर्ग में हॉकी, जिमिनास्टिक व कुश्ती तथा बालक वर्ग के कबड्डी व तैैराकी आदि खेल का प्रारंभिक ट्रायल होना है। ट्रायल में प्रतिभाग कर व चयनित होकर खिलाड़ी अगले चरण की प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकेंगे। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रवेश में रुचि रखने वाले व मानक को पूरा करने वाले विद्यार्थी समय से ट्रायल में हिस्सा लें।
विज्ञापन

नौ से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए उम्र
ट्रायल में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की उम्र नौ से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक अप्रैल 2010 से पहले तथा 31 मार्च 2013 के बाद की नहीं होनी चाहिए। वह उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो। उसे संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से भी आवेदन फार्म को अग्रसारित करा कर लाना होगा। साथ ही 10 रुपये के शपथपत्र पर यह जानकारी भी देनी होगी कि वह सत्र 2021-22 में कहीं और शिक्षा प्राप्त नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed