फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   treders protest

अब सब्जी बेचेंगे स्वर्ण व्यवसायी

Sat, 02 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 02 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
treders protest
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों ने सब्जी बेची। - फोटो : प्रदीप अग्रहरि
फरेंदा स्वर्णकार कल्याण समिति एवं सर्राफा व्यवसायी संघ ने शुक्रवार को सब्जी बेचकर एक्साइज ड्यूटी का विरोध जताया। कस्बे में ठेला लेकर जुलूस निकाला और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन


 सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रितेश कुमार सर्राफ, स्वर्णकार कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंदजी वर्मा, महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा के साथ कस्बे के सभी ज्वेलर्स एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ जुलूस में शामिल हुए। सभी ने ठेले पर सब्जी बेचते हुए काली मंदिर से अंबेडकर तिराहा, विष्णु मंदिर, महराजगंज रोड, मिलगेट चौराहा होते शनिचरी बाजार व स्टेशन रोड पहुंचे।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली व प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। रितेश वर्मा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण सर्राफा व्यापारी अब सब्जी बेचने पर मजबूर होंगे। केंद्र की सरकार जब तक मांगें नहीं मानती हम आंदोलन जारी रखेंगे। कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री इस कानून को वापस ले नहीं तो परिणाम 2017 के विधान सभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। हर्षवर्धन वर्मा, सुरेश चंद वर्मा, गिरीराज सर्राफ, रूद्रनरायन वर्मा, राजेश वर्मा ने विरोध जताया। राजन वर्मा, विशाल वर्मा, सूरज वर्मा, भोला वर्मा, ध्रूव वर्मा, दुर्गा प्रसाद वर्मा, अशोक वर्मा आदि ‌कस्बे के स्वर्ण कारोबारी जुलूस में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed