फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Transport Corporation will send 8 buses to Prayagraj on Mahashivratri.

Maharajganj News: महाशिवरात्रि पर परिवहन निगम प्रयागराज भेजेगा 8 बसें

Thu, 05 Feb 2026 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will send 8 buses to Prayagraj on Mahashivratri.
महराजगंंज। महाशिवरात्रि पर स्नान के लिए प्रयागराज में 15 फरवरी को जुटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर परिवहन निगम 8 बसों को प्रयागराज भेजेगा। यदि भीड़ ज्यादा होती है तो और बसों को वहां भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

प्रयागराज में माघ मेले के पवित्र स्नान के मद्देनजर परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारियां की थीं। माघ महीने के स्नान के मद्देनजर पौष पूर्णिमा 3 जनवरी, मकर संक्रांति 14 जनवरी एवं मौनी अमावस्या पर 18 जनवरी को कुल मिला कर 30 बसें महराजगंज डिपों से प्रयागराज के लिए भेजी गई थीं। महाशिवरात्रि का स्नान माघ मेले का अंतिम स्नान माना जाता है। इस दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचते हैं। इस स्नान पर्व पर जिले से भी अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। इसी के मद्देनजर परिवहन निगम अपनी तैयारियां कर रहा है। उम्मीद है कि 12-13 फरवरी के बाद से ही श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन

डिपो इंचार्ज रमजान अली ने बताया कि मेला में जाने वाली बसों की संख्या वहां की भीड़ के मद्देनजर तय की जाती है फिलहाल महाशिवरात्रि पर 8 बसें भेजी जाएंगी। यदि वहां श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होगी तो इन बसों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed