{"_id":"5f19bd548ebc3e63e6072d66","slug":"transfer-in-22-school-of-anudeshak-maharajganj-news-gkp3592442173","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 स्कूलो के अनुदेशकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 स्कूलो के अनुदेशकों का तबादला
विज्ञापन
22 स्कूलों से अनुदेशकों का तबादला
कुछ को संबंधित ब्लॉक में तो अधिकांश को दूसरे ब्लॉक में मिली तैनाती
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने 100 से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले 22 विद्यालयों के अनुदेशकों का स्थानांतरित कर दिया है। कुछ अनुदेशकों को जहां उपलब्धता के आधार पर संबंधित ब्लॉक में तैनाती मिली है तो अधिकांश के ब्लॉक ही बदल गए हैं।
बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि संख्या के आधार पर अनुदेशकों को संबंधित विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अनुदेशकों की तैनाती की जाती है। अनुदेशक के रूप में शारीरिक शिक्षा, कम्प्यूटर शिक्षक व कृषि आदि के पद पर विद्यालयों पर तैनाती करते हुए संबंधित क्षेत्र में विद्यार्थियों को शैक्षिक लाभ देने का प्रयास किया जाता है। प्रति वर्ष विद्यार्थियों की संख्या घटती-बढ़ती रहती है। इस वर्ष कोरोना के संक्रमण को देखते हुए न तो स्कूल खुले और न ही उसमें प्रवेश संबंधी कार्य हो सके। विभाग ने 100 से कम संख्या होने वाले पूर्व माध्यमिक स्कूलों के 22 अनुदेशकों को स्थानांतरित कर दिया है। स्थानांतरित होने वाले अनुदेशकों में घुघली के दो, मिठौरा व बृजमनगंज के चार-चार, लक्ष्मीपुर के पांच, फरेंदा के छह व सिसवां के एक अनुदेशक हैं।