फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traffic jam on Sonauli-Kathmandu road paralyzed, passengers stranded for 28 hours

Maharajganj News: सोनौली-काठमांडू मार्ग पर जाम से आवागमन ठप, 28 घंटे से फंसे हैं यात्री

Mon, 23 Mar 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Sonauli-Kathmandu road paralyzed, passengers stranded for 28 hours
भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण लगा है जाम, राहत व बचाव कार्य में जुटी पुलिस
विज्ञापन

दाऊनन्ने बाजार से गुजरता है सोनौली से काठमांडू जाने का मुख्य रास्ता
रोड डिपार्टमेंट ने शुक्रवार रात से सोमवार तक रात में मालवाहक गाड़ियों के चलने पर लगा दी है रोक
सोनौली। भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण बुटवल-नारायणगढ़ रोड सेक्शन के दाऊनन्ने बाजार में पिछले 28 घंटे से जाम लगा है। इससे काफी संख्या में यात्री वहां फंसे हुए हैं।
नवलपरासी (बरदाघाट सुस्तापुरवा) के बिनयी त्रिवेणी ग्रामीण नगर पालिका-2 के दाऊनन्ने इलाके में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। इस कारण यातायात विभाग ने आवागमन पर रोक लगा दिया है। उक्त सड़क सोनौली से काठमांडू जाने के लिए मुख्य सड़क है। पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर सोनौली-काठमांडू मार्ग पर दाऊनन्ने पहाड़ पर चढ़ाई वाली सड़क पर मिट्टी और फिसलन के कारण वाहनों का आवागमन रुका हुआ है। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया है। इसमें भारतीय मालवाहक सहित नेपाली वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर दाऊनन्ने में बारिश की वजह से 28 घंटे से रुका हुआ ट्रैफिक चालू हो गया है। बारिश रुकने के बाद भी ट्रैफिक चालू हो गया लेकिन कीचड़ की वजह से यात्रियों को लंबे ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस कार्यालय अधीक्षक युवराज खड़का ने बताया कि बुटवल-नारायणगढ़ रोड एक्सटेंशन के दाऊनन्ने सेक्शन पर अभी काम चल रहा है। रोड डिपार्टमेंट ने शुक्रवार रात से सोमवार तक रात में मालवाहक गाड़ियों के चलने पर रोक लगा दी है, सिर्फ पैसेंजर और जरूरी गाड़ियों को चलने दिया जा रहा है। रात भर हुई बारिश की वजह से सड़क पर पानी भर जाने और बसें न चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। आवागमन जल्द सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed