फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders landed on the road with their ears closed

Maharajganj News: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में दुकानें बंद करके सड़क पर उतरे व्यापारी

Fri, 09 Jun 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Traders landed on the road with their ears closed
42 डिग्री तापमान में करीब तीन घंटे तक सक्सेना चौक पर की जनसभा
विज्ञापन

कहा गया कि बाईपास बनाकर व्यापारियों को उजाड़ने से बचाया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में निचलौल रोड के चौड़ीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को अपनी दुकानें बंद करके व्यापारी सड़क पर उतरे। 42 डिग्री तापमान में करीब तीन घंटे तक व्यापारियों ने सक्सेना चौक पर जनसभा की। बढ़ते तापमान के साथ ही व्यापारियों के तेवर भी तीखे होते गए। उन्होंने साफ कहा कि हम विकास के विरोध नहीं है, लेकिन रोजी-रोटी के बारे में सोचना होगा। बेहतर सड़कें बनेंगी तो विकास को गति मिलेगी। बाईपास बनाकर शहर में विनाश को रोका जा सकता है।
शहर में सिर्फ कॉलेज रोड पर सुबह से शाम तक दुकानें बंद रहीं। इस दौरान चाय और मेडिकल की ही कुछ दुकानें खुली रहीं। वहीं, फरेंदा रोड पर दुकानें खुली रहीं। सक्सेना चौक पर व्यापारी नेताओं के साथ अन्य व्यापारी भी एकत्र हुए। इसके बाद तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे तो पुलिस सतर्क हो गई। व्यापारी शांतिपूर्वक काॅलेज रोड पर भ्रमण करने के बाद सक्सेना चौक पर सभा में शामिल हुए।
विज्ञापन

जनसभा में व्यापारियों ने अपनी पीड़ा बयां की। शहर में तोड़फोड़ न करने की अपील की। व्यापारियों ने कहा कि किसी भी हाल में दुकानों को टूटने नहीं देंगे। बाईपास बनवाने पर क्यों नहीं ध्यान दिया जा रहा है। सभा के बाद व्यापारियों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरेंदा रोड पर उजाड़े गए व्पापारी आज तक नहीं संभले : अग्रवाल
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी भी विकास चाहते हैं। कोई विकास का विरोधी नहीं है, लेकिन सबके हित को ध्यान में रखते हुए कार्य कराया जाएगा तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि गुजरे साल फरेंदा रोड पर तोड़फोड़ कर सड़क चौड़ी हुई तो आज तक व्यापारी संभल नहीं सके हैं। कारोबार चौपट हो गया। अब धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। अगर कॉलेज रोड पर भी यही हाल हो गया तो आने वाले दिनों में व्यापारियों की समस्या बढ़ जाएगी।

व्यापारियों के हितों से समझौता नहीं होगा : जायसवाल
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों के साथ समझौता नहीं होगा। अभी तो चिह्नांकन हुआ है, व्यापारियों को घबराने की जरूरत नहीं है। बात नहीं सुनी गईं तो व्यापारी आंदोलन से परहेज नहीं करेंगे। व्यापारी किसी भी दशा में अपनी दुकानों को टूटने नहीं देंगे। समस्याओं के बारे में सभी को अवगत करा दिया गया है। बाईपास बनवाने पर जोर देने की जरूरत है। इस दौरान मनोज, मदनलाल, अनूप टिबडेवाल, फूलंचद अग्रवाल, अनिल कसौधन के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
...
भीषण गर्मी में तीन घंटे सड़क पर रहे व्यापारी
42 डिग्री पारा होने के बावजूद सक्सेना चौक पर तपती धूप में व्यापारी आंदोलन करते दिखे। सड़क पर उतरे व्यापारी टेंट में संबोधन कर रहे थे तो वे पसीने से तरबतर हो गए। अपनी दुकानों को बचाने की जद्दोजहद में सभी व्यापारियों को धूप में कष्ट सहना भी कम लग रहा था। बाईपास बनाओ, शहर बचाओ का नारा लगाते हुए व्यापारियों का गला सूख जा रहा था। सुबह 11 से दोपहर बाद दो बजे तक व्यापारी आंदोलन पर डटे रहे।
...
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिले व्यापारी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महराजगंज पहुंचे तो आंदोलन कर रहे व्यापारी जिला पंचायत सभागार में उनसे मिलने पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष ने बंद कमरे में व्यापारियों से चर्चा की। व्यापारी नेताओं ने कहा कि उनकी ओर से आश्वासन दिया गया है। देखना है कि आने वाले दिनों में क्या होता है। कुछ देखने के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों पर विचार होगा। बाईपास बनवाने की मांग को उचित फोरम तक पहुंचाया जाएगा।
...
डाक बगले में थे डिप्टी सीएम, चौराहे पर व्यापारी
कॉलेज रोड के चौड़ीकरण से व्यापारी आक्रोशित हैं। बृहस्पतिवार को शहर में एक तरफ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे, तो दूसरी तरफ तपती धूप में सक्सेना चौक पर व्यापारी बाईपास बनाओ-शहर बचाओ का नारा बुलंद कर रहे थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मी सतर्क रहे। व्यापारियों ने कहा कि बड़े-बड़े नेता आए, लेकिन कोई सक्सेना चौक पर झांकने नहीं आया।
..
करीब 50 लाख का कारोबार प्रभावित
शहर में व्यापारियों के आंदोलन के कारण करीब 50 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ होगा। व्यापारी नेता विजय जायसवाल ने बताया कि बंदी को सफल बनाने के लिए सभी व्यापारी एकजुट रहे। किसी ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। दिनभर दुकानें बंद रहने के कारण 50 लाख रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ होगा। सभी व्यापारी आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड़ में हैं।
...
जरूरी सामान खरीदने के लिए परेशान रहे लोग
कॉलेज रोड पर सिर्फ दवा व कुछ चायपान की दुकानें खुली रहीं। दोपहर में कवलपुर की रीता देवी देवर के साथ काॅलेज रोड पर कपड़े की दुकान पर खड़ी थीं। वह एक व्यक्ति से पूछ रहीं थीं कपड़ा खरीदना है, कहां मिलेगा। उन्हें बताया गया कि फरेंदा रोड पर चले जाइए, वहां दुकानें खुली होंगी। सोनपति देवी महाविद्यालय से आगे बढ़ने पर एक दुकान के पास चार-पांच की संख्या में लोग बैठकर बातें कर रहे थे। सभी लोग यह कह रहे थे कि दुकानें टूटनी नहीं चाहिए।
..
फोटो
व्यापारियों के साथ है पालिका प्रशासन : डॉ. पुष्पलता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि पालिका प्रशासन व्यापारियों के साथ है। शहर के अंदर सड़क चौड़ा करने का कोई औचित्य ही नहीं है। दुकानें टूट जाने के बाद व्यापारी कैसे अपनी घर-गृहस्थी चलाएंगे? बाईपास बनने से सभी समस्या दूर हो जाएगी।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर में विकास को गति देने की हर संभव कोशिश की जा रही है। व्यापारियों का हित सर्वोपरि है। शहर में दुकानों को तोड़कर सड़क चौड़ी कर देने से विकास नहीं हो जाएगा। व्यापारियों का कारोबार कैसे चलेगा, इसके बारे में चिंता करने की जरूरत है। नगर पालिका व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए एनओसी नहीं देगी। शहर के बाहर बाईपास बनवाने में नगर पालिका हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि शहर में अधिकतर दुकानें सड़क के किनारे हैं। पुरानी दुकानें काॅलेज रोड पर हैं। व्यापारियों की दुकान तोड़ दिया गया तो वह कहां जाएंगे। सक्सेना चौक से लेकर मऊपाकड़ तक करीब 800 दुकानें होंगी। एक साथ सारी दुकानें टूट गईं तो दूसरे रोड पर दुकानों को व्यवस्थित करने में समस्या होगी। व्यापारी भी विकास को गति देने में सहयोग की बात कर रहे हैं तो उनके हित की बात जरूर होनी चाहिए।
...
फोटो
बाईपास के लिए उच्चाधिकारियों से की जाएगी वार्ता : पंकज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। उनकी समस्याएं संज्ञान में हैं। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। विकास कार्यों में सहयोग करने की जरूरत है। जहां तक बाईपास बनवाने की बात है तो उसके लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों ने शहर के अंदर कॉलेज रोड पर तोड़फोड़ नहीं कराने की मांग की है। सड़क चौड़ी होने वाली है। पैमाइश होने के बाद व्यापारी बाईपास बनवाने की मांग कर रहे हैं। सरकार भी व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। किसी व्यापारी को कोई परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि सड़कें बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। व्यापारियों को भरोसा दिया गया है कि उनकी मांगों पर हर हाल में विचार होगा। बाईपास बनाने की दिशा में कारगर कोशिश की जाएगी। समस्या को लेकर आने वाले व्यापारियों को बेहतर ढंग से समझाया गया है। उनकी समस्याओं को उचित फोरम तक पहुंचाने के बाद मांगों को पूरा कराने में सहयोग किया जाएगा। व्यापारी समाज के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed