{"_id":"65897671d1d7f53343089796","slug":"tourists-going-to-butwal-palpa-traffic-will-remain-closed-for-six-hours-nepal-2023-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nepal News: बुटवल-पाल्पा जाने वाले पर्यटक ध्यान दें...100 दिन तक प्रतिदिन छह घंटे बंद रहेगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal News: बुटवल-पाल्पा जाने वाले पर्यटक ध्यान दें...100 दिन तक प्रतिदिन छह घंटे बंद रहेगा आवागमन
Mon, 25 Dec 2023 06:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Dec 2023 06:03 PM IST
सार
सिद्धार्थ राजमार्ग के बुटवल-पाल्पा मार्ग के अंतर्गत बुटवल के लोअर सिद्धबाबा से पाल्पा के डोभन चौकी तक लगभग तीन किमी सड़क क्षेत्र भूस्खलन के कारण खतरनाक है, इसलिए यहां सुरंग बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
100 दिनों तक प्रतिदिन छह घंटे के लिए बंद रहेगा मार्ग
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नेपाल में बुटवल व पाल्पा की यात्रा करने वालों के लिए यह उपयोगी खबर है। बुटवल-पाल्पा मार्ग पर एक जनवरी से काम शुरू होगा, इसे ध्यान में रखते हुए 100 दिनों तक प्रत्येक दिन छह घंटे आवागमन ठप रहेगा। पर्यटकों को इस हिसाब से अपनी तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
नए साल में अगर इस रूट पर चले गए तो समस्या झेलनी पडे़गी। सड़क निर्माण को लेकर सिद्धार्थ राजमार्ग के अंतर्गत बुटवल-पाल्पा सड़क खंड एक जनवरी से 100 दिनों तक प्रतिदिन छह घंटे के लिए बंद रहेगा। रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक गैर जरूरी वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
पाल्पा के मुख्य जिलाअधिकारी आनंद काफले ने बताया कि जिला प्रशासन कार्यालय में आयोजित राजमार्ग सुरक्षा समिति की बैठक के निर्णय के अनुसार, एक जनवरी से 100 दिनों के लिए प्रत्येक दिन छह घंटे आवागमन बंद रहेगा। फैसले में लिखा है, जब निर्माण कार्य चल रहा होगा तो पत्थर गिरेंगे और यातायात को बड़ा खतरा होगा, इसलिए एक जनवरी से 100 दिनों के लिए वाहनों का आवागमन बंद करने का निर्णय लिया गया। परियोजना कार्यालय से कहा गया है कि इस दौरान एंबुलेंस समेत आपातकालीन वाहनों का परिचालन नहीं रोका जाए।
विज्ञापन
सिद्धार्थ राजमार्ग के बुटवल-पाल्पा मार्ग के अंतर्गत बुटवल के लोअर सिद्धबाबा से पाल्पा के डोभन चौकी तक लगभग तीन किमी सड़क क्षेत्र भूस्खलन के कारण खतरनाक है, इसलिए यहां सुरंग बनाने का काम चल रहा है।
चाइना स्टेट कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन को 1,126 मीटर लंबी सुरंग बनाने का 7 अरब 34 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। वही नारायांनघाट मुंगलिंग रोड भी 23 दिसंबर से सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक तीन सप्ताह के लिए प्रत्येक दिन आवागमन बंद है।