फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Total Resolution Day: Settlement of matters out of 110

संपूर्ण समाधान दिवसः 110 में से सात मामलों का हुआ निस्तारण

Tue, 15 Dec 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Total Resolution Day: Settlement of matters out of 110
अफसरों को अपनी समस्या बताती महिला। - फोटो : MAHARAJGANJ
संपूर्ण समाधान दिवस : 110 में से सात मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

-गैरहाजिर चार अधिकारियों का काटा जाएगा वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/निचलौल। तहसील सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें अधिकांश फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। 110 मामलों में महज सात का निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में अधिकांश मामले पट्टे की भूमि और अतिक्रमण संबंधित आए। वहीं अधिशासी लोक निर्माण प्रांतीय खंड, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, जिला बेसिक अधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिनका एक दिन का वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं।
समाधान दिवस में अधिकांश मामले कोठीभार थाना क्षेत्र से आए। शिकायतों को समय व गुणवत्तापरक तरीके से निस्तारण करने के लिए जिम्मेदारों को डीएम ने निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण नहीं होने पर जांच अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस के 40 शिकायतों के निस्तारण की जांच के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम एके अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, गन्ना व खंड विकास अधिकारी मिठौरा को सौंपा गया है। नगर पंचायत निचलौल द्वारा मत्स्य पालन के लिए पोखरी की नीलामी में धांधली की शिकायत पर एसडीएम निचलौल को जांच के लिए निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, डीएफओ पुष्पा सोनकर, एसडीएम राम सजीवन मौर्य, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार, तहसीलदार राहुल देव भट्ट, रवि कुमार सिंह, अनिल यादव, राजेश द्विवेदी, जगरनाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे। वहीं सदर तहसील में एसडीएम साई तेजा सिलम ने 73 में से पांच मामलों को निस्तारित किया।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम प्रमोद कुमार एवं सीओ अजय सिंह चौहान ने जनसुनवाई की। यहां 52 मामले आए, इनमें से महज चार मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने समस्याओं को सुना। 99 मामलो में से 10 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एसपी पहुंचे दर्जिनिया
निचलौल। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद दर्जिनिया पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया। डीएफओ पुष्प कुमार से पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी ली। वाच टॉवर पर चढ़कर मगरमच्छों को देखा। इस अवसर पर एसडीएम राम सजीवन मौर्य, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, रेंजर मधवलिया जगरनाथ प्रसाद, चौकी प्रभारी बहुवार बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed