फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Total of 43 cases received at the police station grievance redressal session; six resolved.

Maharajganj News: थाना समाधान में आए कुल 43 मामले, छह निस्तारित

Sun, 13 Sep 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Total of 43 cases received at the police station grievance redressal session; six resolved.
महराजगंज। शनिवार जनपद के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न थाना सर्किल में आयोजित समाधान दिवस में कुल 43 मामले आए जिसमें से सिर्फ छह का निस्तारण हो सका। नौतनवां व सिंदुरिया में निस्तारण ग्राफ शून्य रहा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने पनियरा थाना में समाधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी में हुए समाधान दिवस में कुल छह मामले विस्तारित हुए। पनियरा के समाधान दिवस में एएसपी ने पिछली बार आए मामले के निस्तारण की समीक्षा की। कहा कि समाधान दिवस में जो भी मामले पुलिस व राजस्व टीम को सुपुर्द किए जाते सीओ सर्किल व एसडीएम का दायित्व है कि उक्त का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। समाधान दिवस की समीक्षा में सर्वप्रथम यह देखने की जरूरत है कि पिछले समाधान दिवस के वह मामले कितने विस्तारित हुए जो संयुक्त टीम को सौपे गये थे। सीओ नौतनवां बसंत सिंह की उपस्थिति में कुल दो मामले आए, लेकिन सभी मामले राजस्व संबंधित थे जिसके चलते इन्हें निस्तारण के लिए संयुक्त टीम को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कानूनगो सुरेंद्र, लेखपाल कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे। सिंदुरिया में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कुल छह मामले प्रस्तुत हुए जिसमें निस्तारण शून्य रहा और सभी मामले निदान के लिए संयुक्त टीम के हवाले कर दिए गये। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed