फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   torch rally taken out

Maharajganj News: खेलो इंडिया के तहत मशाल रैली निकाली गई

Fri, 12 May 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 12 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
torch rally taken out
धनेवा स्टेडियम में खेले इंडिया के तहत मशाल लेकर चलते डीएम सत्येंद्र कुमार व अन्य।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। 25 मई से पांच जून तक प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर होने वाली खेलो इंडिया विश्वविद्यालयीय खेल स्पर्धा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
ये बातें डीएम सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को स्टेडियम में मशाल रैली कार्यक्रम में आए मशाल व मैस्काट वीरा का स्वागत करते हुए कमीं। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज खेल मैदान पर मशाल के साथ प्रतिनिधि प्रिंस के नेतृत्व में आए टीम के सदस्यों का डीएम ने उत्साह बढ़ाया। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी व युवा न सिर्फ खेल से जुड़ें, बल्कि खेल संबंधी आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बनें।
विज्ञापन

इससे पूर्व स्टेडियम में एक्सएल एकेडमी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन अरविंद जायसवाल सरस ने किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, उप क्रीडा अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा, दशरथ गुप्ता, प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी, शिवशरण पाठक, धर्मेन्द्र यादव, आसिफ इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
परक पहनाकर 30 खिलाड़ियों का किया गया स्वागत
कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व अन्य प्रतिस्पर्धा में विभिन्न खेलों मेें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक पहना कर स्वागत किया गया।
ताइक्वांडो : अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में हिस्सा लेने पर अभिषेक विश्वकर्मा, राहुल राय व फरमान फैजी और राष्ट्रीय स्पर्धा मेें पदक जीतने पर फराज अहमद, ममता कुमारी, आदर्श वर्मा व कार्तिक वर्मा को सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स में अशोक यादव व प्रीतमणि पटेल, हॉकी में मनोज मद्धेशिया, सत्येंद्र विश्वकर्मा व सचिन चौधरी,
बाक्सिंग को राहुल चौरसिया को सम्मानित किया गया।
फुटबॉल में महेश विश्वकर्मा, विपिन साहनी, शिल्पा यादव, श्रृजना यादव व पवन यादव आदि, कुश्ती में श्यामकरन यादव, नितेश यादव, रवि यादव, अरुण यादव, आदित्य यादव, निखिल यादव, अभिषेक यादव, गोलू यादव, राज यादव, दिव्या भारती व खुशी को सम्मानित किया गया।

...
खेलो इंडिया के थीम सांग पर खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
स्टेडियम में खेलो इंडिया के थीम सांग पर ताइक्वांडो, कुश्ती, फुटबाॅल, हाॅकी के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रतिभा दिखाने की कोशिश की। ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट की कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों को आधुनिक समय में इसकी महत्ता को दर्शाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed