{"_id":"644838e768387552730916b5","slug":"toppers-said-maharajganj-news-c-7-1-139594-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईस्कूल व इंटर जिला टाॅपरों से बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईस्कूल व इंटर जिला टाॅपरों से बातचीत
Wed, 26 Apr 2023 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल के शिक्षक की बेटी जिला टॉप, बनेगी आईएएस
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हाईस्कूल की परीक्षा में दिव्या विश्वकर्मा संयुक्त जिला टॉपर बनी हैं। निचलौल कस्बे के रामहर्ष इंटर कॉलेज में छात्रा दिव्या के पिता व्यास विश्वकर्मा शिक्षक हैं। बेटी का नाम जिले की टॉप लिस्ट में आया तो वह भावुक हो गए। बोले बेटी ने तो नाम रोशन कर दिया।
निचलौल शहर में किराये के मकान में पिता के साथ दिव्या रहती हैं। यहां से वह पढ़ाई करती हैं। मूलरूप से कुशीनगर जिले के नेबुआ नौनरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर फुलवरिया गांव की रहने वाली दिव्या की मां संगीता देवी शिक्षामित्र हैं। वह छोटी बेटी अनुष्का के साथ गांव में रहती हैं। दिव्या बताती हैं कि पापा ने कभी बेटे व बेटी में फर्क नहीं समझा। वह हमेशा मनोबल बढ़ाते हैं। उनकी प्रेरणा से आगे बढ़ने की राह आसान हो गई। परीक्षा से पहले तबीयत खराब हुई तो मन घबरा गया, लेकिन पापा ने हौसला बढ़ाया तो आत्मबल बढ़ा। सफलता के लिए प्रतिदिन करीब छह घंटे पढ़ाई करनी पड़ी। परीक्षा से पहले अगस्त में तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद भी पढ़ाई जारी रखी। आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं। सबसे बड़े भाई अभिषेक विश्वकर्मा रामहर्ष इंटर कॉलेज से ही इंटर की पढ़ाई कर रहे हैं। छोटी बहन अनुष्का विश्वकर्मा गांव पर ही कक्षा छह में पढ़ती हैं। दिव्या ने बताया कि शतरंज खेलना अच्छा लगता है। राजनीति में कोई रुचि नहीं है।
गुरुजनों के मार्गदर्शन से सफलता की राह हुई आसान
महराजगंज। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में टॉप करने वाली अनामिका मौर्य के परिजन बेहद खुश हैं। शिक्षकों ने खुशी जाहिर की। इनके पिता बृजनंदन मौर्य प्राइमरी स्कूल अदरौना में शिक्षक हैं।
विज्ञापन
पंडित जवाहर लाल इंटर कॉलेज बरगाहपुर की छात्र अनामिका ने बताया कि सफलता के लिए हमेशा मेहनत करनी चाहिए।
बृजमनगंज क्षेत्र के गौरीपुर गांव की अनामिका शुरू से मेधावी रही हैं। मां अनुराधा देवी कहती हैं कि बेटी पढ़ाई में हमेशा मन लगाती है। प्रत्येक दिन कम से कम सात घंटे पढ़ती है। अनामिका ने बताया कि सबसे अधिक रुचि गणित और अंग्रेजी में है। अनामिका घर में सबसे बड़ी है। उत्कर्ष, शाश्वत और बहन अनन्या छोटे हैं। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन खेलना अच्छा लगता है। आगे चलकर डॉक्टर बनना है। विद्यालय के शिक्षक राकेश हमेशा उत्साह बढ़ाते रहे। उन्होंने बताया कि गुरुजनों के मार्गदर्शन से सफलता की राह आसान हो गई। संवाद
डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करेंगे अभय
महराजगंज। हाईस्कूल में आरपीआईसी सिसवा के छात्र अभय नारायण ने भी जिला टॉप किया है। इनके पिता हृदय नारायण परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। माता सीमा देवी गृहिणी हैं। बेटे को मिली सफलता पर सभी ने खुशी जाहिर है।
अभय नारायण ने बताया कि डॉक्टर बनकर पिता का नाम रोशन करूंगा। विज्ञान विषय पढ़ना ज्यादा अच्छा लगता है। विज्ञान व गणित विषय शिक्षक पसंदीदा शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन आठ घंटे पढ़ाई की। खाली वक्त में प्रतियोगिता से जुड़ीं पुस्तकें पढ़ना पसंद है। क्रिकेट खेलना ज्यादा पसंद है।
भाई निर्भय नारायण इलाहाबाद में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। संगीत सुनना पसंद है। राजनीति में कोई रुचि नहीं है। पिता के साथ पूरा परिवार सिसवा कस्बे में रहता है। अभय ने बताया कि आगे की राह अभी और कठिन होगी। सफल होने के लिए सतत परिश्रम करूंगा। डॉक्टर बनकर पापा का नाम रोशन करना है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए। एक दिन ज्यादा परिश्रम करने से कुछ नहीं होगा। संवाद
निजी स्कूल के शिक्षक की बेटी बनेगी डॉक्टर
महराजगंज। हाईस्कूल की सामिया परवीन जिले में दूसरे स्थान पर हैं। पिता निसार अहमद निजी स्कूल में शिक्षक हैं। मां अलीमुन निशा गृहिणी हैं। बेटी की सफलता देखकर माता-पिता दोनों खुशी से गदगद हैं। शिक्षकों ने मुंह मीठा कराने के बाद कहा कि कॉलेज की बेटी ने नाम रोशन कर दिया है। हसखोरी महुअवा गांव की रहने वाली सामिया ने बताया कि डॉक्टर बनूंगी। मरीजों की सेवा करना अच्छा लगता है। घर पर भी कोई बीमार होता है तो उसकी सेवा करने में अच्छा लगता है। विज्ञान विषय में गहरी रुचि है। विज्ञान व गणित विषय के शिक्षकों ने बेहतर ढंग से मार्गदर्शन किया। इससे सफलता की राह आसान हुई। इस बार परीक्षा के बदले पैटर्न से काफी राहत हुई है। बहन शमा परवीन हाईस्कूल की छात्रा हैं। भाई आफ़ताब हुसैन कक्षा पांच में हैं। स्कूल के बाद चार से पांच घंटे की पढ़ाई करती हूं। बैडमिंटन खेलना ज्यादा अच्छा लगता है।
नाना वारिश अली के घर बरवां कला में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। नाना निजी स्कूल में शिक्षक हैं। सामिया का कहना है कि मध्य वर्गीय परिवार से होने के कारण पैसे का अभाव बना रहता है, लेकिन नाना ने मेरी हर जरूरत को पूरा करते हुए हौसला बढ़ाया। संवाद
अराधना अधिकारी बनकर पापा का नाम करेंगी रोशन
महराजगंज। हाईस्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली अराधना पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर की छात्रा है। इनके पिता उदित नारायण शिक्षक हैं। बृजमनगंज क्षेत्र के शिवबरनजोत गांव के रहने वाले हैं। मां मनोरमा गृहिणी हैं। बेटी को मिली सफलता पर उन्होंने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
छात्रा अराधना ने बताया कि पांच से छह घंटे पढ़ाई प्रत्येक दिन करनी पड़ी। स्कूल की क्लास में कभी गैरजाहिर नहीं रही। शिक्षकों ने हमेशा मार्गदर्शन किया। विद्यालय में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में हमेशा प्रथम आती रही। उन्होंने बताया कि आगे चलकर लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर अधिकारी बनना चाहती हूं। घर में सबसे बड़े भाई विजय कीर्ति बीटेक करके तैयारी करने में जुटे हैं। बड़ी बहन ममता बीए, डीएलएड कर एएनएम का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। तीसरे नंबर पर भाई आनंद कीर्ति हैं। वह बीएससी कर डीफार्मा कर चुके हैं। चौथे नंबर पर बड़ी बहन साधना बीए कर डीफार्मा कर चुकी है। घर की सबसे छोटी बेटी आराधना ने बताया कि टॉप करना चाहती थी, लेकिन नंबर कम आ गया। भविष्य में बेहतर ढंग से तैयारी कर टॉप करूंगी।
इंजीनियर बनेंगे आशुतोष, पंसदीदा नेता हैं पीएम मोदी
महराजगंज। शहर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र आशुतोष पटेल जिले में तीसरे स्थान पर हैं। आशुतोष के पिता बैजनाथ पटेल महराजगंज इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के इंटर के शिक्षक हैं।
आशुतोष की तीन बहनें हैं। सबसे बड़ी शालिनी पटेल टीजीटी की तैयारी कर रही हैं। दूसरी बहन अर्पिता पटेल ने एमए की परीक्षा दी है। प्रयागराज में तीसरे नंबर की मानसी पटेल नीट की तैयारी कर रही हैं। मां शर्मिला पटेल गृहिणी हैं।
मूल रूप से हरपुर की रहने वाले आशुतोष महराजगंज शहर के बिस्मिल नगर मोहल्ले में रहते हैं। आशुतोष ने बताया कि मेरे पसंदीदा नेता पीएम मोदी हैं। इंजीनियर बनने की इच्छा है। इसी को ध्यान में रखते हुए आगे पढ़ाई जारी रखना है। प्रत्येक दिन कम से कम पांच घंटे तैयारी की। उन्होंने बताया कि ज्यादा वक्त पढ़ने का कोई मतलब नहीं है। मन लगाकर कम समय पढ़ना ज्यादा अच्छा है। संवाद
कपड़ा व्यवसायी की बेटी सोनिया बनेगी आईएएस
महराजगंज। शहर के पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज की इंटर की छात्रा सोनिया गुप्ता जिले में टॉपर की श्रेणी में हैं। इनके पिता इंद्रेश गुप्ता पुरैना कस्बे में कपड़े की दुकान चलाते हैं। घुघली क्षेत्र के परसौनी गांव की रहने वाली सोनिया पढ़ने में शुरू से ही मेधावी रही हैं। आठ से नौ घंटे की पढ़ाई सफलता के लिए करनी पड़ी। इनका सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। आगे इसे ध्यान में रखते हुए पढ़ाई जारी रखेंगी।
सोनिया की सबसे बड़ी बहन अंबिका नीट की तैयारी गोरखपुर से कर रही हैं। दूसरे नंबर भाई कन्हैया गुप्ता इंटर हैं। चौथे नंबर के भाई बलराम गुप्ता अभी पैरामाउट में 10वीं के छात्र हैं। सोनिया ने बताया कि पंसदीदा नेता योगी आदित्य नाथ और पीएम मोदी हैं। बैडमिंटन खेलना अच्छा लगता है। सोनिया की मम्मी पूनम देवी गृहिणी हैं। सोनिया ने सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। सबसे बड़े चाचा शैलेंद्र गुप्ता आयकर विभाग में कार्यरत हैं। उनका विशेष मार्गदर्शन मिलता है। सोनिया ने बताया कि न्यूज देखना और खाना बनना अच्छा लगता है। संवाद
राजगीर मिस्त्री का बेटा विनय बनेगा इंजीनियर
महराजगंज। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में नौवां स्थान और जिले में दूसरे स्थान लाने वाले बागापार टोला बरईठवा के रहने वाले राजगीर मिस्त्री सुदर्शन वर्मा के बेटे विनय कुमार वर्मा इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद वह इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा चले गए।
विनय ने बताया कि सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी से जूझते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज कसमरिया में नामांकन कराया। प्रतिदिन आठ से 10 घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता राजकुमारी देवी, बड़े भाई अजय कुमार वर्मा, नीतीश कुमार वर्मा, बड़े पिता शत्रुजीत वर्मा और गुरुजनों को दिया है। भाई नीतीश का कहना है कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अगर अवसर और संसाधन मिलें तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी कुछ बड़ा कर सकते हैं। सुदर्शन वर्मा के तीन पुत्रों में सबसे छोटे विनय कुमार वर्मा बचपन से ही मेधावी हैं। विनय ने बताया कि वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानते हैं। इंजीनियर बनकर देश की सेवा करेंगे। देश के लिए नई टेक्नोलॉजी लाऊंगा। संवाद
आईएएस बनकर पापा का सपना पूरा करेंगी तान्या शाही
महराजगंज। सिसवा कस्बे के आरपीआईसी बीजापार की इंटर की छात्रा तान्या शाही 95.80 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरे नंबर पर हैं। यह आईएएस बनकर पापा का सपना पूरा करेंगी।
पिता चेतन शाही व्यवसायी हैं। अपनी तीन बेटियों को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं। माता विनीता शाही गृहिणी हैं। वह हमेशा बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। तान्या बताती हैं कि स्कूल के बाद पांच घंटे पढ़ाई करती हैं। बड़ी बहन दिव्यांशी का मार्गदर्शन बहुत काम आया। शतरंज खेलना बेहद पसंद है। भौतिक विज्ञान पढ़ने में ज्यादा रुचि है। भौतिक विज्ञान के शिक्षक सोनू कुमार चौधरी बेहद सरल ढंग से विषय को समझाते हैं। सवालों का जवाब भी उदाहरण के जरिए देते हैं। बड़ी बहन दिव्यांशी शाही नेत्र चिकित्सक की पढ़ाई लखनऊ से कर रही हैं। छोटी बहन यशस्वी शाही कक्षा आठ की छात्रा है। तान्या कहती हैं कि सिर्फ किताब लेकर बैठने से काम नहीं चलता है। पढ़ाई के लिए हमेशा एकाग्रचित होकर अध्ययन करना चाहिए।