फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Took stock of pediatric ward and other wards

Maharajganj News: बाल रोग वार्ड समेत अन्य वार्डों का जायजा लिया

Thu, 19 Sep 2024 07:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Sep 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
Took stock of pediatric ward and other wards
महराजगंज। केंद्रीय टीम ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इसके अलावा अस्पताल में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

एनक्यूएएस टीम में डॉ. प्रमोद मिश्रा, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. सिन्नी रवि ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। जहां पर कर्मियों से विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा केंद्रीय टीम ने इमरजेंसी वार्ड, बाल रोग वार्ड समेत अन्य वार्डों का जायजा लिया। वहां के व्यवस्थाओं के बारे में अध्ययन की।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने शासन की ओर से निर्धारित सभी बिंदुओं पर जांच की। इस दौरान केंद्रीय टीम ने अंक भी निर्धारित किया। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जिला अस्पताल राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र के तहत चयनित हो सकता है। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डों की पड़ताल की। उन्होंने बताया कि टीम की रिपोर्ट पर अस्पताल राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र के तहत चयनित हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed