{"_id":"6588836895f71d024e0a2694","slug":"told-my-wife-to-wait-i-am-bringing-the-things-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12413-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पत्नी से बोला रुको सामान लेकर आ रहा हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पत्नी से बोला रुको सामान लेकर आ रहा हूं
Mon, 25 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
मकरध्वज का गमगीन परिवार।
महराजगंज/सिसवा बाजार। रविवार को शीतलापुर गांव का रहने वाला मकरध्वज बच्चे और पत्नी के साथ दवा कराने निकला था, लेकिन खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी गांव के पास ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। घटना के बाद उसके ससुराल लोहेपार में सांत्वना देने के लिए भीड़ जुट गई। वहीं उसके घर के लोग घटना के बाद मौके पर चले गए। मकरध्वज किसी से इतना परेशान था और पत्नी को रास्ते में छोड़कर सामान लाने की बात कहकर चला गया।
मकरध्वज के साले अखिलेश ने बताया कि उसके बहनोई हरियाणा में सिलाई का काम करते थे। कुछ दिन पहले घर लौटे थे। रविवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शीतलापुर से निचलौल दवा कराने जा रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद मकरध्वज चौहान ने अपनी पत्नी को बाइक से उतार दिया और कुछ सामान लेकर आने की बात कहकर बेटे को लेकर चला गया। इधर अनिता काफी देर तक इंतजार करने के बाद घर चली आई। शाम को पता चला कि मकरध्वज अपने बेटे साथ खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। ईंट भठ्ठे पर काम कर रहे अखिलेश को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली वह अपनी मां कालिंदी देवी को लेकर बहन के घर गया। इसके बाद खड्डा थाने गया, जहां पर पुलिस ने सोमवार को मृतक के परिजनों को बुलाया है। सिसवा कस्बे के लोहेपार निवासी पलोदार कोइल चौहान ने बताया कि दूसरे नंबर की बेटी अनिता अपने पति मकरध्वज के साथ रविवार को अपने घर से बच्चे का दवा कराने गई थी। दोनों लोहेपार नहीं आए थे।