{"_id":"d8d022b224b1d06ce374bfecd99e7a30","slug":"today-will-elect-block-parmukh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चुनेंगे ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चुनेंगे ब्लॉक प्रमुख
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ ब्लॉकों में प्रमुख पद के चुनाव के लिए रविवार सुबह 11 बजे से मतदान होगा।शनिवार को सदर ब्लॉक से शोभा गुप्ता, सिसवा से बिन्दु सिंह और परतावल से नीलम यादव ने अपनी दावेदारी वापस ली है।
फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मंजू सिंह के पर्चा वापसी के बाद चुनाव मैदान में अब सिर्फ दो ही प्रत्याशी हैैं। दोनों के बीच मुकाबला कांटे की होने की संभावना है। परतावल प्रतिनिधि के अनुसार परतावल ब्लॉक से नीलम यादव द्वारा पर्चा वापस लेने से मैदान में अब दो प्रमुख प्रत्याशी हरिशंकर वर्मा और धीरज यादव के बीच निर्णायक मुकाबला होगा।
डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को दिन में 11 बजे से मतदान होना शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरूस्त की है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चलेगी। मतगणना का समय तीन बजे के बाद होगा। कंपेनियन मतदाताओं के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपस्थित अनिवार्य है।
विज्ञापन
निचलौल, मिठौरा, निचलौल व घुघली ब्लॉकों में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। चारों सपा के प्रत्याशी हैं। घुघली ब्लॉक से सदर विधायक सुदामा प्रसाद के बेटे संजय प्रसाद भी निर्विरोध की लिस्ट में शामिल हैं।