फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   To remove encroachments

अवैध कब्जे हटाए जाएं

Thu, 11 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/महराजगंज
अमर उजाला/महराजगंज Updated Thu, 11 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। किसानों की सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाने व
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने को लेकर बुधवार को सातवें दिन भाकियू कार्यकर्ताओं कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया।

इस दौरान पनियरा के ब्लॉक अध्यक्ष रामअशीष ने कहा कि सदर क्षेत्र के माधोनगर के काश्तकारों की सार्वजनिक उपयोग की भूमि, नाली आदि पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है।

उक्त कब्जे वाले जमीन पर निर्माण किया जा रहा है। इसे तत्काल रोका जाए। पुरन्दरपुर के रानीपुर में हुई घटना के क्रम में राजनीति दबाव में आकर थानाध्यक्ष फर्जी ढंग से दर्ज करायी गई है।

इस गलत मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए। गांव में बने नाली को पटा गया है। जिससे सैकड़ों किसानों के खेत जलमग्न होकर बर्बाद होते है।

नाली को खाली कराया जाए।मुजुरी माधोनगर सीमा पर स्थित खाली पड़ी बंजर भूमि को स्वर्गीय महेन्द्र सिंह टिकैट स्मारक स्थल घोषित किया जाए।

जिससे उस भू-भाग पर सार्वजनिक धर्मशाला का निर्माण क्षेत्रवासियों द्वारा कराया जाए। इस दौरान राजेन्द्र सिंह, साधूशरण, विनोद कुमार सिंह, फौजदार, तीरथ मौर्या, हरिद्वार, मुन्ना सिंह, बेचू प्रसाद के अलावा तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed