{"_id":"63091b1136e2980f3207fce3","slug":"to-increase-the-honorarium-the-cooks-staged-a-sit-in-maharajganj-news-gkp448359650","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय बढ़ाने के लिए रसोइयों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बढ़ाने के लिए रसोइयों ने दिया धरना
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देतीं रसोइयां।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
मानदेय बढ़ाने के लिए रसोइयों ने दिया धरना
कम से कम दस हजार रुपये मानदेय करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ की जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सात सूत्री मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर कम से कम दस हजार रुपये करने की मांग की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि रसोइया विद्यालय में झाड़ू लगाती हैं। बच्चों के लिए भोजन बनाती हैं। इसके बाद भी उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिलता है। मानदेय नहीं मिलने के कारण वे अपने बीमार बच्चे का इलाज भी नहीं करा पाती हैं।
जिलाध्यक्ष विंदू देवी ने कहा कि रसोइया अथक परिश्रम करती हैं, फिर भी सरकार उनका मानदेय नहीं बढ़ा रही। रसोइयों के प्रत्येक माह समय से मानदेय दिया जाना चाहिए। कंपोजिट विद्यालय से निकाली गई रसोइयों को बहाल करने की भी मांग की गई। रसोइयों को जल्द साड़ी देने और घायल एवं मृत्यु होने पर मुआवजे की मांग की गई। उन्होंने रसोइयों का मानदेय दस हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी की।
विज्ञापन
जिला महासचिव सरस्वती देवी ने कहा कि रसोइयों की सात सूत्री मांग नहीं मानी गई तो वे दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देने के लिए बाध्य होंगी। इस दौरान विजय लाल, जवाहिर कन्नौजिया, फेरई गौतम, दीनानाथ, अनीता देवी, ऊषा देवी, उम्मतुम, यशोधरा, कमलावती, सरिता, रमावती, कौशिल्या, आरती देवी, मंजू आदि की मौजूदगी रही।