फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tinnitus patients increase due to cold air

Maharajganj News: सर्द हवा से बढ़े टिनिटस के मरीज

Sat, 27 Dec 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Tinnitus patients increase due to cold air
महराजगंज। बढ़ती सर्दी से इन दिनों मरीज कान, नाक व गले से संबंधित समस्या लेकर अधिक पहुंच रहे हैं। कान में दर्द, आवाज व भारीपन की शिकायत लेकर पहुंचने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 34 रोगी जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंचे। इन मरीजों को जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा उपलब्ध कराते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

टिनिटस के मरीजों को भुनभुनाने, गुनगुनाने, घंटी बजने जैसी आवाजें सुनाई देती रहती हैं। समस्या को नजरअंदाज करने पर मरीज बहरेपन का भी शिकार हो सकते हैं। शुक्रवार को खराब मौसम के बाद भी 478 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी सर्दी, जुकाम व बुखार के बाद टिनिटस के रहे।
विज्ञापन

ईएनटी विशेषज्ञ डाॅ. अनिरुद्ध ने बताया कि इस बीमारी को नजरंदाज करने पर स्थायी बहरापन होने की आशंका रहती है। ऐसे में विशेष सावधानी की जरूरत है। कान में इस संक्रमण के होने पर अनदेखी न करें, उपचार शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed