फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Throat infection due to weather, difficulty in swallowing

Maharajganj News: मौसम की मार से गले में संक्रमण, निगलने में परेशानी

Sat, 08 Feb 2025 07:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Feb 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Throat infection due to weather, difficulty in swallowing
महराजगंज। मौसम की मार से लोग बीमार हो रहे हैं। सर्दी, बुखार, खांसी के बाद अब गले में संक्रमण के चलते निगलने में समस्या होने लगी है। शनिवार को 756 मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे, जिसमें 16 गले की समस्या से परेशान थे।
विज्ञापन

जनवरी का लुढ़कता तापमान और ठिठुरती सर्दी तो फरवरी में चढ़ता पारा और फिर ठंड का असर लोगों को गले का संक्रमण दे रहा है। टांसिल व गलसुआ के कारण लोगों को खाने की चीज ही नहीं तरल पदार्थ निगलने में भी असुविधा हो रही है। डाॅ. अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि ठंड के बाद बदलता मौसम गले को संक्रमण पैदा कर रहा है।
विज्ञापन

गलसुआ और टॉन्सिल (मम्स या पैरोटाइटिस) की समस्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में रोजाना आठ से 10 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। सर्वाधिक समस्या कम आयु के लोगों में पाई जा रही है। खानपान पर ध्यान न देने के कारण गले में सूजन हो रहा है, जिसके चलते टांसिल की दिक्कत बढ़ी है। तापमान बढ़ने पर लोग ठंडा पानी पीने लगे। गला संवेदनशील होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एका-एक ठंडा पानी शुरू करने से गले में अंदरूनी सूजन से समस्या बढ़ती है। इसके लिए गर्म पानी में नमक और फिटकिरी डालकर गरारा करने के साथ दवा सेवन नियमित करने पर एक सप्ताह में आराम मिल जाता है। सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने बताया कि तापमान बढ़ने-घटने के दौरान खानपान में असावधानी और खट्टे खाद्य पदार्थों के सेवन से समस्या बढ़ जाती है। तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed