फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three sentenced to three years imprisonment for possession of ganja

Maharajganj News: गांजा रखने के जुर्म में तीन को तीन वर्ष कारावास की सजा

Wed, 31 Jan 2024 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 31 Jan 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Three sentenced to three years imprisonment for possession of ganja
महराजगंज। अवैध गांजा रखने के जुर्म में अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) पवन कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को तीन वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। साथ 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक राघवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि वादी मुकदमा तत्कालीन सी नरेंद्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर जनपद महाराजगंज 29 मार्च 2001 को अपने हमराहियों के साथ बागापार से नदुआ की तरफ आ रहे थे। तभी तीन व्यक्ति साइकिल पर गट्ठर बांधकर आते दिख। पुलिस को देखकर सरकहिया नहर की पटरी की तरफ साइकिल मोड़कर भागने लगे। शक होने पर तीनों को पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम शेषनाथ निवासी ग्राम हरसिंहपुर थाना जयपुर, जनपद आंबेडकरनगर दूसरे ने अशोक कुमार निवासी ग्राम सभा धनकारा, थाना अलापुर जनपद आंबेडकरनगर जबकि तीसरे ने अपना नाम राजेश यादव निवासी धनुकारा, थाना अलापुर, जिला आंबेडकर नगर बताया। तीनों के पास से क्रमशः 32 किलो, 23 किलो एवं 31 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed