फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three pickup pickups of smuggled watermelon seeds recovered on the border

Maharajganj News: सरहद पर तस्करी की तीन पिकअप तरबूज का बीज बरामद

Sun, 23 Jun 2024 05:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Three pickup pickups of smuggled watermelon seeds recovered on the border
-नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रहा था, तस्कर सामान लदी पिकअप को छोड़ हुए फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सरहद पर शुक्रवार आधी रात में सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने नेपाल से तस्करी कर भारत लाया जा रहा तीन पिकअप तरबूज का बीज बरामद किया। आरोपी सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर भाग गए। टीम बरामद सामान लदी पिकअप कब्जे में लेकर प्रक्रिया पूरी करते हुए निचलौल कस्टम के सुपुर्द कर दी।


निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा कि भारत-नेपाल सरहद पर रात में तस्करी रोकने के लिए शीतलापुर और झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी जवान गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली, कि कुछ लोग सरहद के पिलर संख्या 502/7 से सटे लट्टा रोड के पास गुजरी पगडंडी रास्ते के जरिये तरबूज के बीज को नेपाल से तस्करी कर भारत ला रहे हैं। उक्त सूचना के बाद जवानों की टीम मौके पर पहुंच घेराबंदी कर ली। इसी बीच टीम को नेपाल की ओर से तेज रफ्तार में तीन पिकअप आती दिखाई दीं। जिन्हें टीम रोकने का प्रयास किया, तो चालक सामान लदी वाहन को भाग निकले।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर 130 बोरी तरबूज का बीज बरामद हुआ। जिसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed