फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   three injured in rampage

होली पर डीजे बजाने के कारण दो पक्षों में मारपीट, तीन गंभीर घायल

Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
three injured in rampage
होली पर डीजे बजाने के कारण दो पक्षों में मारपीट, तीन गंभीर घायल
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहरवालिया कलां में होली पर डीजे बजाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बवाल में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। मामले में 14 लोगों पर केस दर्ज कर नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, होली पर्व पर दोपहर में कुछ युवकों का समूह ठेले पर डीजे रखकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए गांव का भ्रमण कर रहा था। तभी दूसरे संप्रदाय के लोगों ने गाने का विरोध कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडा व छतों र्से इंट-पत्थर चलने लगे। इस बवाल में कृपाल जायसवाल, जय जायसवाल और रामभवन घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया, जहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि रामकृपाल की तहरीर पर तबारक, जान मोहमद, मजीद, हकीम, सलमान, जलालुद्दीन, अरमान, शेरू, कुर्बान, जमीर, रिजवान, नुरूलहक, अयूब व शाह मोहम्मद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद एसपी प्रदीप गुप्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed