{"_id":"661f1beebeedeee3df0675ca","slug":"three-houses-burnt-due-to-farm-fire-gas-cylinder-exploded-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-120221-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खेत की आग से तीन घर जले, गैस सिलिंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खेत की आग से तीन घर जले, गैस सिलिंडर फटा
Wed, 17 Apr 2024 06:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 17 Apr 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के करमहवां सिवान में गेहूं के डंठल में लगी आग से तीन रिहायशी घरों में रखे सामान जलकर राख हो गए। घर के अंदर रखा गैस सिलिंडर फट गया। इससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पुरदंरपुर थाना क्षेत्र के करमहवा बुजुर्ग गांव के सिवान में मंगलवार को दिन में अज्ञात व्यक्ति ने गेहूं के अवशेषों में आग लगा दी थी। तेज हवा के कारण आग फैल गई और शाहपुर टोला गोकुलपुर निवासी रामजीत वरुण, अशोक, अरविंद के घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा गैस सिलिंडर भी फट गया। घर में रखा गेहूं, चावल, कपड़ा, बर्तन, बक्सा, आभूषण, समेत नकदी भी जलकर राख हो गए। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि करमहवा बुजुर्ग गांव के सिवान में आग लगाई गई थी, जो बहुत तेजी से गांव की तरफ बढ़ रही थी। देखते ही देखते आग की लपटों ने हमारे घर को जलाकर राख कर दिया।