फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three dengue cases in Nautanwa, one patient found in the village

Maharajganj News: नौतनवा में डेंगू के तीन, गांव में एक मरीज मिला

Wed, 11 Oct 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Three dengue cases in Nautanwa, one patient found in the village
-शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित की जाएंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। नगर में डेंगू वायरस अपना पैर पसार रहा है। नगर से लेकर गांव तक डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक चार मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इसमें तीन नौतनवां कस्बा तथा एक गांव का है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नौतनवां कस्बे के वार्ड-13 महेंद्र नगर में दो सप्ताह पूर्व एक डेंगू संक्रमित मरीज मिला था, जो ठीक हो गया। वार्ड नंबर-20 जयप्रकाश नगर में दो मरीज पाए गए, जिनका इलाज हो रहा है। तहसील क्षेत्र के बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में एक संक्रमित मिला है, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में हो रहा है।
विज्ञापन


नौतनवां कस्बे के जयप्रकाश नगर मोहल्ले में डेंगू संक्रमित मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। मोहल्ले में नगर पालिका द्वारा सफाई कराई गई है, लेकिन अभी भी कहीं-कहीं नालियां जाम तथा कूड़े का ढेर लगा हुआ है। मोहल्ले के धर्मेंद्र जयसवाल, जमाल अहमद, रिंकल सिंह आदि ने सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed