{"_id":"6a74efa2201ee939c105ccf1","slug":"three-cranes-were-electrocuted-by-a-high-tension-line-two-died-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-182801-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईटेंशन लाइन की करंट की चपेट में आए तीन सारस, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईटेंशन लाइन की करंट की चपेट में आए तीन सारस, दो की मौत
विज्ञापन
मिठौरा क्षेत्र के दक्षिणी चौक रेंज के नक्शा-बक्शा सीवान में हुई घटना
मिठौरा। दक्षिणी चौक रेंज के नक्शा-बक्शा सिवान में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो सारस (राजकीय पक्षी) की मौत हो गई। जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह तीन सारस दक्षिणी चौक रेंज के नक्शा-बक्शा सिवान क्षेत्र के खेतों के ऊपर उड़ान भर रहे थे। इसी दौरान वे हाईटेंशन तार के बेहद करीब पहुंच गए और करंट की चपेट में आ गए। तेज झटके के कारण तीनों पक्षी नीचे खेत में गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते तब तक दो की मौत हो चुकी थी।
वहीं तीसरा सारस घायलावस्था में उड़कर कहीं चला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दक्षिणी चौक रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और मृत सारसों को कब्जे में लेकर पंचनामा सहित समेत अन्य कार्रवाई कार्रवाई शुरू की। साथ ही मौत के कारणों की पुष्टि के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी ऋषव नायक ने बताया कि हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सारस पक्षी की मृत्यु की सूचना मिली है। दोनों मृत शावकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बाबत कुछ कहा जा सकता है।