{"_id":"6570767b335264394908db84","slug":"three-coaching-centers-found-running-unauthorized-closed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-11081-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनाधिकृत रूप से चलते मिले तीन कोचिंग सेंटर, कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनाधिकृत रूप से चलते मिले तीन कोचिंग सेंटर, कराया बंद
Wed, 06 Dec 2023 06:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 06 Dec 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से संचालित होने वाले कोचिंग संस्थानों पर भी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने डंडा चलाना शुरू कर दिया है। जांच के लिए गठित टीम ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के तीन कोचिंग संस्थानों को बंद करा दिया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कोचिंग संस्थानों की जांच के लिए फरेंदा व नौतनवां तहसील के लिए सुरेंद्र प्रसाद व सुभाषचंद के नेतृत्व में एवं सदर व निचलौल तहसील में जांच के लिए अनमोल यादव व सुरेंद्र चौधरी की टीम को गठित किया है। बुधवार को सदर तहसील के लिए गठित टीम ने परतावल के जीडी कोचिंग व ज्ञानदीप एकेडमी एवं चौक बाजार के स्टूडेंट प्वाइंट पर जांच में पाया कि वह अनाधिकृत रूप से चल रहा है। कोचिंग संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी कोचिंग बिना मानक के चलता मिला तो उस पर जुर्माना की कार्रवाई होगी।
जिले में बिना मानक चलने वाले कोचिंग संस्थानों की जांच जारी है। बुधवार को भी अनाधिकृत रूप से चलते हुए पाए गए तीन कोचिंग को बंद कराया गया है।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक