फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three APOs attached to district headquarters due to slow progress of e-KYC

Maharajganj News: ई-केवाईसी की प्रगति धीमाी होने पर तीन एपीओ जिला मुख्यालय से संबद्ध

Sat, 25 Apr 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Three APOs attached to district headquarters due to slow progress of e-KYC
सीडीओ ने कलक्ट्रेट सभागार में की विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

मनरेगा श्रमिक कार्डधारकों की ई-केवाईसी की प्रगति कम होने पर नाराज हुए सीडीओ
महराजगंज। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा श्रमिक कार्डधारकों की ई-केवाईसी की प्रगति कम होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एपीओ धानी, बृजमनगंज और महराजगंज को जिला मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्देश दिया।
शुक्रवार को मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। एपीओ धानी, बृजमनगंज और महराजगंज पर कार्रवाई के निर्देश देने के बाद एक सप्ताह में 95 प्रतिशत कार्डधारकों का ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों को अविलंब शुरू कराएं। समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ ने कम रैंकिंग प्राप्त विभागों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू हो चुका है इसलिए सीएम डैशबोर्ड से संबंधित सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से संपर्क कर विभागीय लक्ष्य प्राप्त कर लें, ताकि कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा कर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने फैमिली आईडी निर्माण को भी मिशन मोड में करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने अपने लाभार्थियों की फैमिली आईडी को लक्षित तरीके से बनवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए मिशन मोड में स्वयं सहायता समूहों के गठन का निर्देश दिया। कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी नियमित पर्यवेक्षण करते हुए समूह गठन कराएं। बैठक में जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, डीपीआरओ, डीआईओ, एआर कोऑपरेटिव सहित अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, डीएफओ निरंजन सुर्वे, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, डीएसटीओ निरंकार, डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा, कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता गण सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed