{"_id":"66bd313f37824c271803a464","slug":"three-accused-of-making-fake-birth-certificate-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129084-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के तीन आरोपियों को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के तीन आरोपियों को जेल
Thu, 15 Aug 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
महराजगंज। फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, निर्वाचन कार्ड व आधार कार्ड बनाने और साइबर फ्राड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि साइबर फ्राड और फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपी फर्जी वेबसाइट के माध्यम से फर्जी फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और निर्वाचन कार्ड बनाते थे। राहुल निवासी भीटी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज की आईडी और अंगूठा लगाने के लिए रबर का क्लोन बनाकर धंधा किया जा रहा था। आरोपी संजय कुमार वर्मा निवासी ग्राम बहोरपुर थाना पुरंदरपुर, शिव कुमार निवासी ग्राम अगया थाना पुरंदरपुर, विवेक निवासी जंगलबडहरा थाना पनियरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
आरोपियों के पास से बरामद सामान
गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ लैपटाप, दो प्रिंटर, सात प्लास्टिक के बायोमेट्रिक क्लोन, दो आइरिस डिवाइस, एक माउस, दो वेब कैम, एक सीपीयू, चार मोबाइल, एक लैमिनेशन मशीन, दो बोयोमेट्रिक मशीन, चार सिम कार्ड, 71 आधार कार्ड, 50 टोकन, 176 निर्वाचन कार्ड, 224 जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की रशीद 1839, चार सिम कार्ड व 4210.00 रुपये नकद, 2 एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड, 01 पैनकार्ड, 01 आंख का आइरिश बरामद किया गया है।