फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   three accused bike lifter caught

बाइक चोरी के तीन आरोपित गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
three accused bike lifter caught
बाइक चोरी के तीन आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने महुअवा चौराहे से शनिवार की सुबह बाइक चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की 20 बाइक बरामद की गई हैं। साथ ही इनके पास से तमंचा, कारतूस, तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। आरोपित महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर समेत अन्य जनपदों से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचते थे। बरामद की गईं बाइक उसरहवा नर्सरी के जंगल में छिपाकर रखी गई थीं।

एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोतवाली परिसर में शनिवार को बताया कि पुलिस टीम सूचना मिलने पर महुअवा चौराहे के पास पहुंची। यहां दो बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की बात स्वीकारी। इसके बाद पुलिस टीम ने उनकी निशानदेही पर 18 बाइक बरामद की। आरोपितों की दोनों बाइक भी कोतवाली लाई गई। गिरफ्तार आरोपित शैलेष भारती निवासी बडवार थाना पनियरा, भीम यादव निवासी शीतलापुर टोला खैरटिया थाना नेबुआ नौरंगिया जिला कुशीनगर एवं अरविंद पटेल निवासी सौरहा खुर्द टोला चरीघरवा थाना नेबुआ नौरंगिया जिला कुशीनगर का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed