फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Threat to throw acid on girl if she does not marry, case registered

Maharajganj News: शादी नहीं करने पर युवती पर एसिड फेंकने की धमकी, केस

Thu, 12 Sep 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 12 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Threat to throw acid on girl if she does not marry, case registered
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती पर दूसरे गांव का एक युवक जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। शादी नहीं करने पर एसिड फेंकने की धमकी देने के मामले में युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार पीड़िता के घर से पांच किमी दूर दूसरे गांव का रहने वाला एक युवक उनकी लड़की के साथ जबरन शादी करने की धमकी दे रहा है। शादी नहीं करने पर एसिड डालकर कर जिंदगी खराब करने की धमकी दे रहा है। पिता ने बेटी की शादी गोरखपुर में तय की थी। वहां पहुंच कर शादी तोड़वा दिया। कई बार समझाया गया। लेकिन कुछ लड़कों के साथ घर आकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उक्त युवक उनके गांव के चौराहे पर हमेशा मौजूद रहता है। जिससे परिवार के लोग कहीं भी बाहर निकलने से डर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed