{"_id":"64b2f30dfa6a7c0437091e64","slug":"thousands-stolen-from-two-shops-on-the-same-night-in-farenda-area-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-1933-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फरेंदा क्षेत्र में एक ही रात दो दुकानों से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फरेंदा क्षेत्र में एक ही रात दो दुकानों से हजारों की चोरी
विज्ञापन
फरेंदा क्षेत्र में एक ही रात दो दुकानों से हजारों की चोरी
फोटो
बैकुंठपुर में किराना व कपड़े की दुकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। क्षेत्र के भैया फरेंदा चौराहे के बगल में स्थित बैकुंठपुर चौराहे पर शुक्रवार की रात में चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़ कर नकदी समेत हजारों रुपये के सामान उठा ले गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुटी है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी रामरूप चौराहे पर किराना की दुकान करते हैं। वह रोज की भांति शुक्रवार की रात में दुकान को बंद कर घर बैकुंठपुर गांव में सोने चले गए। जहां से शनिवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि पीछे की खिड़की टूटी हुई है। संदूक में रखा करीब 22 हजार नकदी व अन्य कीमती सामान भी गायब हैं। जिसको देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। वहीं उनके दुकान से 100 मीटर आगे दीपक चौधरी के कपड़े की दुकान का भी ताला तोड़ कर चोर 14 हजार नकदी समेत कीमती कपड़े उठा ले गए। एक ही रात दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी होने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसकी जांच की जा रही है।