{"_id":"682b2f9e40aa1487e10d59a0","slug":"thousands-of-rupees-in-cash-and-jewellery-were-stolen-after-breaking-the-lock-of-the-house-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-149538-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर का ताला तोड़कर जेवर सहित हजारों की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर का ताला तोड़कर जेवर सहित हजारों की नकदी चोरी
Mon, 19 May 2025 06:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 19 May 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर रविवार की रात नकदी और जेवर समेत हजारों का सामान उठा ले गए।
जानकारी के अनुसार, पिपरा निवासी राजगीर मिस्त्री महातम गुप्ता एक सप्ताह पूर्व काम के सिलसिले में सिद्धार्थनगर के बर्डपुर सपरिवार गया हुआ था। बीती रात चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया। घर में रखी 56 हजार नकदी, मंगलसूत्र, चेन, टीका इत्यादि सामान उठा ले गए। सुबह में गांव के लोगों ने मकान का दरवाजा खुला देखा तो फोनकर मकान मालिक को इसकी जानकारी दी।
घर पहुंचने पर महातम ने वहां का नजारा देखा तो दंग रह गया। आलमारी और बॉक्स का लॉक तोड़कर सारा सामान तितर-बितर कर दिया गया था। पैसे और गहने गायब थे। उसने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। इस वारदात से गांव के लोगों में दहशत है। थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष सिंह के अनुसार, चोरी की जानकारी मिली है। मौके पर जाकर पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद