{"_id":"67e5a8089e80f1601d06303e","slug":"this-year-27th-march-was-the-hottest-in-five-yearsbody-was-scorched-by-the-heat-waves-maharajganj-news-c-206-1-go11002-145590-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पांच साल में सबसे गर्म रहा इस बार 27 मार्च...लू के थपेड़ों से झुलसा शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पांच साल में सबसे गर्म रहा इस बार 27 मार्च...लू के थपेड़ों से झुलसा शरीर
Fri, 28 Mar 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचने का प्रयास करती महिलाएं।
महराजगंज। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में सूर्य के तेवर देख सभी हैरान हो गए। पांच साल में इस साल का 27 मार्च सबसे गर्म रहा। पूरे दिन लू के थपेड़े चलते रहे। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया।
मार्च के पहले सप्ताह में भी 39 डिग्री तापमान पहुंच गया था, लेकिन फिर इसमें सुधार आया और तापमान 30 डिग्री पहुंचकर राहत भरा हुआ। सोमवार से बढ़ता तापमान महज तीन दिन में 38 तक आ पहुंचा।
बृहस्पतिवार की दोपहर में धूल भरी हवा चल रही थी। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से ही लोग निकले। धूल भरी हवा चलने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते दिखे। आलम यह था दिन ढलने के बाद भी तपिश महसूस होती रही। ठीक एक सप्ताह पूर्व अर्थात पिछले बृहस्पतिवार को तापमान 39
डिग्री रिकॉर्ड हुआ, लेकिन अगले दिन से इसमें कमी हुई और रविवार को तापमान 30 रहाए लेकिन सोमवार से तापमान फिर बढ़ने लगा। लोगों के मुताबिक मार्च में ऐसी गर्मी व इतना तापमान कभी नहीं पहुंचा था, लेकिन इस बार मौसम के रिकार्ड ध्वस्त हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि मार्च में यह हाल है तो मई-जून में क्या होगा।