{"_id":"65a66e1f71616afb1808bc2f","slug":"this-is-the-india-of-pm-modis-guarantee-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14024-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ये पीएम मोदी की गारंटी का भारत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ये पीएम मोदी की गारंटी का भारत है
Tue, 16 Jan 2024 05:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 16 Jan 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
मिठौरा। विकास खंड के ग्राम सभा मोरवन और मिठौरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि देश में पिछले साढ़े नौ साल में जो परिवर्तन देखने को मिला है, वो सरकार के विश्वास का परिवर्तन है। ये नया भारत पीएम मोदी की गारंटी का भारत है। हम 2047 तक भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाकर एक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हम सब देशवासी एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। यह नया भारत केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के देने की गारंटी देता है।
मिठौरा मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आज चेहरा देखकर नहीं बल्कि बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ सभी को गारंटी के साथ मिल रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृहस्पति यादव, ओम प्रकाश वर्मा, कन्हैया गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। संवाद