फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Thieves uprooted a 3 KVA solar panel installed in the field overnight.

Maharajganj News: खेत में लगा तीन केवीए का सोलर पैनल रातों-रात उखाड़ ले गए चोर

Sat, 23 May 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Thieves uprooted a 3 KVA solar panel installed in the field overnight.
किसान की मेहनत पर फिरा पानी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया निवासी अशोक कुमार पांडेय के खेत में लगा तीन केवीए क्षमता का सोलर पैनल व पंप बृहस्पतिवार की रात चोर उखाड़ ले गए। घटना के बाद इलाके के किसानों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित ने मामले की लिखित सूचना निचलौल थाने में देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार पांडेय का खेत गुलरभार में स्थित है। खेत में सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाया गया था। देर रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से सोलर पैनल चोरी कर लिया। सुबह खेत पर पहुंचे किसान को जब चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। खेतों में लगे महंगे सोलर उपकरण अब चोरों के निशाने पर हैं, जबकि पुलिस गश्त सिर्फ कागजों तक सीमित है। किसानों ने आरोप लगाया कि यदि रात में प्रभावी गश्त होती तो इतनी बड़ी चोरी संभव नहीं थी।
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक सिंचाई सुविधा देने के लिए अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध करा रही है, लेकिन चोर किसानों की मेहनत और सरकारी योजनाओं दोनों पर पानी फेर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में एसओ अंकित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed