फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There will be diversion in the city from May 30 to June 1.

Maharajganj News: 30 मई से एक जून तक शहर में रहेगा डायवर्जन

Wed, 29 May 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 29 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
There will be diversion in the city from May 30 to June 1.
महराजगंज। मतदान केंद्रों के लिए कलक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियों के रवाना व पोलिंग पार्टियों के मतदान से वापस आने के दौरान शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। 30 मई से एक जून तक की अवधि के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था संचालन के लिए सभी भारी वाहन-कामर्शियल वाहनों का डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिसवा घुघुली की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन, कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा की तरफ जाना हो, वह वाहन शिकारपुर परतावल पनियरा, कैंपियरगंज होकर फरेंदा जाएंगें। निचलौल के तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन कामर्शियल वाहन जिनको फरेंदा, गोरखपुर रोड की ओर जाना होगा, वह सिंदुरिया से शिकारपुर परतावल होकर जाएंगे। चौक रोड से आने वाले सभी भारी वाहन, कामर्शियल वाहन जिनको फरेन्दा, गोरखपुर रोड की ओर जाना हो, वह वाहन झंझनपुर से सिंदुरिया शिकारपुर, परतावल होकर जाएंगे। इसी तरह फरेंदा की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन / कामर्शियल वाहन जिनको निचलौल, चौक, सिंदुरिया शिकारपुर जाना हो, वह वाहन कैम्पियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर जाएंगे। कुशीनगर, कप्तानगंज से आने वाले वाहन परतावल होकर अपने गंतव्य की ओर से जाएंगे। गोरखपुर के तरफ आने वाले सभी भारी वाहन, कामर्शियल वाहन को परतावल बाजार से ही डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर निकलेंगी गाड़ियां
कलक्ट्रेट परिसर से गाड़ियों क्रमश: विधानसभावार छोड़ा जाएगा। मुख्य गेट से गाड़ियां बाहर निकलेंगी। सुरक्षा कर्मियों के साथ पोलिंग पार्टियों के वाहन परिसर से निकलेंगे। शहर में जाम की समस्या न हो, इसे देखते हुए प्रमुख चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। आवागमन में आने वाले अवरोध को दूर किया जाएगा। कलक्ट्रेट मुख्य गेट से बाहर आने पर मुख्य रोड पर यातायात पुलिस रहेगी। प्राथमिकता के आधार पर गाड़ियों को आगे बढ़ाया जाएगा। पूरे शहर में एक टीम भ्रमण करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed