फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There will be an exercise to plant five thousand saplings

Maharajganj News: प्रत्येक गांव में पांच हजार पौध लगाने की होगी कवायद

Mon, 05 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 05 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
There will be an exercise to plant five thousand saplings
वन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे पौधे, जिले के 882 गांवों में लगेंगे 44 लाख से अधिक पौधे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। वन विभाग की ओर से इस बार प्रत्येक गांव में पांच हजार पौध लगाने की पहल होगी। इसमें से 15 लाख 25 हजार पौधा गोरखपुर वन प्रभाग में पड़ने वाले पांच ब्लॉकों के 305 ग्राम पंचायतों में लगेगा। वहीं 28 लाख 85 हजार पौधा सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग की ओर से जिले के 577 ग्राम पंचायतों में लगवाने की पहल होगी।
महराजगंज जिले के 12 में से सात ब्लॉक सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में पड़ते हैं, जबकि पांच ब्लॉक गोरखपुर वन प्रभाग में। ऐसे में वन विभाग की ओर से इस बार पूरे जिले में 44 लाख से अधिक पौधों को लगाने की व्यवस्था बनाई गई है। वन विभाग की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत को पांच हजार पौधे दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि पौध को गांव में स्थित सार्वजनिक स्थल व उपलब्ध भूमि पर लगाएंगे। सोच है कि जब गांव का व्यक्ति स्वयं पौध लगाएगा तो उसको सुरक्षित रखने की दिशा में भी पहल करेगा। निचलौल ब्लॉक में होगा सर्वाधिक पौधरोपण
विज्ञापन

सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग की ओर से निचलौल ब्लॉक में सर्वाधिक पांच लाख 40 हजार, नौतनवां में चार लाख 85 हजार, लक्ष्मीपुर में चार लाख 80 हजार, मिठौरा में चार लाख 10 हजार तथा सदर व सिसवा में क्रमश: तीन-तीन लाख पौधरोपण होगा। वहीं गोरखपुर वनप्रभाग के बृजमनगंज ब्लॉक में तीन लाख 25 हजार, धानी में सबसे कम एक लाख, फरेेंदा में तीन लाख 55 हजार, पनियरा में तीन लाख 60 हजार व परतावल में तीन लाख 85 हजार पौध लगाया जाएगा। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में कुल 44 लाख 68 हजार 503 पौध उपलब्ध है। इसी प्रकार गोरखपुर वन प्रभाग में भी लगभग 15 लाख पौधों का उगान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
इस बार जिले में 44 लाख पौधों को लगाए जाने पर जोर होगा। सोहगीबरवां व गोरखपुर वन प्रभाग में पौधों की पर्याप्त उपलब्धता है।
-पुष्प कुमार कांधला, प्रभागीय वनाधिकारी सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed