{"_id":"69e5436c9a7a9fd1a80c18ad","slug":"there-was-silence-in-the-villagethe-accused-brothers-were-sent-to-jail-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-175680-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांव में पसरा रहा सन्नाटा...हत्यारोपी भाइयों को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांव में पसरा रहा सन्नाटा...हत्यारोपी भाइयों को जेल
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात भाइयों ने कर दी थी युवती की हत्या, युवक का चल रहा उपचार
पनियरा थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ बहन को देख एक नाबालिग सहित तीन भाइयों कर दी थी बहन की हत्या
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के बाद रविवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। जबकि भाइयों के हमले में घायल युवक को उसके परिजन इलाज के लिए युवक को लखनऊ ले गए हैं। केजीएमसी लखनऊ में उसका इलाज जारी है। वहीं, बहन के हत्यारोपी दोनों भाइयों को पुलिस ने रविवार को जेल भिजवा दिया। जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ देखकर नाराज भाइयों ने बृहस्पतिवार की रात अपनी 19 वर्षीय बहन की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने बहन के प्रेमी को भी पीटकर अधमरा कर दिया था। बृहस्पतिवार की रात युवती से मिलने उसका प्रेमी रवि कुमार गुप्ता उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
रविवार को दोनों के घर सूने मिले। युवक के घर पर ताला लगा था। आसपास के लोगों ने पूछने पर बताया कि युवक की हालत गंभीर है। उसके परिजन लखनऊ ले गए हैं। वहां पर उसका इलाज चल रहा है लेकिन अभी तक उसे बेड नहीं मिल पाया है। इसके चलते परिजनों को परेशानी हो रही है। युवक बीएससी कर रहा है।
विज्ञापन
वहीं, लड़की की मां ने बताया कि बेटी एमए कर रही थी। उसका अभी एक माह पहले ही आंगनबाड़ी सहायक पद पर चयन हुआ था। बेटी की खुशियां अधूरी रह गई। हमारा तो सब कुछ छिन गया।