{"_id":"6841ebf1d53f599eca01739c","slug":"there-was-a-jam-of-trucks-for-six-kilometers-on-the-sonauli-border-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-151070-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनौली सीमा पर लगा छह किलोमीटर तक ट्रकों का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनौली सीमा पर लगा छह किलोमीटर तक ट्रकों का जाम
Fri, 06 Jun 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर नेपाल में भारतीय ट्रकों की इंट्री नहीं होने के कारण सीमा पर करीब छह किलोमीटर तक जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि नेपाल कस्टम सर्वर डाउन होने के कारण माल वाहक ट्रक इंट्री और एग्जिट नहीं हो पा रहे हैं।
इससे सोनौली सीमा पर छह किमी एक लेन पूरी तरह से जाम है। बॉर्डर पर एक साल बाद एक बार फिर से जाम की स्थित बनी है। सोनौली बॉर्डर से लेकर नौतनवा के गुरुद्वारा तक करीब 06 किलोमीटर तक एक लेन पूरी तरह से बंद है। इस तरह का जाम पिछले एक साल बाद देखने को मिल रहा है।
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल ने अपने देश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नेपाल कस्टम ने एलसी को पूरी तरह से हटा दिया है। एलसी (लेटर ऑफ क्रेडिट) हटाए जाने से व्यापारियों में काफी उत्साह है। छोटे व्यापारी भी काफी प्रसन्न हैं और बड़ी संख्या में भारत सहित विभिन्न देशों से सामान आयात कर रहे हैं।
विज्ञापन
नेपाल में एलसी लगने के कारण छोटे व्यापारी लापता हो गए थे और बड़े व्यापारियों के लिए भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया था, लेकिन एलसी समाप्त होते ही नेपाली व्यापारी एक बार फिर बड़े पैमाने पर अपना कारोबार शुरू कर दिए हैं, जिसका परिणाम है कि इस सप्ताह बड़ी संख्या में मालवाहक ट्रक सोनौली बॉर्डर पहुंचकर एक बार फिर से बॉर्डर को गुलजार कर दिया है।
साथ ही भारत सरकार के सहयोग से नेपाल भंसार में बनने वाले आईसीपी निर्माण के अंतर्गत पीछे की पार्किंग का भी निर्माण शुरू हो गया है। इधर, तीन दिनों से नेपाल भंसार का सर्वर डाउन है, जिसके कारण भारतीय माल वाहक ट्रक को नेपाल में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।
ट्रक चालक कल्याण समिति के अध्यक्ष पप्पू खान ने बताया कि रोजाना 300 वाहन नेपाल में प्रवेश कर जाते थे, लेकिन इधर तीन दिनों से 100 ट्रक भी नेपाल में प्रवेश नहीं कर सके, जिसके कारण ट्रक सीमा पर फंसे हैं।
चौकी प्रभारी सोनौली बृजभान यादव ने बताया कि पिछले तीन दिनों से नेपाल भंसार में सर्वर डाउन चल रहा है। प्रतिदिन के हिसाब से जितनी भारतीय ट्रक नेपाल जाती थीं। उतनी प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। इसके कारण जाम लगा है। भंसार के अधिकारियों से वार्ता चल रही है।