फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There was a desire to form a city government

Maharajganj News: शहर की सरकार बनाने की दिखी ललक

Fri, 05 May 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
There was a desire to form a city government
नगर पंचायत चौक में मतदान कर बाहर आती महिलाएं।संवाद
वक्त गुजरने के साथ बढ़ता गया उत्साह, सियासी समीकरण पर होती रही चर्चा
विज्ञापन

सुबह से ही सड़कों पर बढ़ गई थी चहल-पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए हर कोई उत्सुक दिखा। सुबह सात बजे के बाद शहरवासियों के कदम बूथ की ओर बढ़े। सभी में शहर की सरकार बनाने की ललक दिखी।
सुबह 7:30 बजे पिपरदेउरा जाने वाली सड़क पर मंदिर के पास नरेश यादव कुछ लोगों के साथ बात करते हुए दिखे। सभी यही चर्चा कर रहे थे कि वोट जरूर करना चाहिए। यह लोग बातें कर ही रहे थे कि इस बीच एक प्रत्याशी ने आकर पैर छूना शुरू कर दिया। मतदान के दौरान अगल-अलग हिस्सों में कई तरह के रंग दिखे। लोकतंत्र के उत्सव के रंग को चटख करने वाली तस्वीरें भी सामने आईं।
विज्ञापन

जज्बा ऐसा दिखा जैसे कोई उत्सव है। बूथ की ओर से जाने वाले अधिकतर लोग किसी से बात करना नहीं चाह रहे थे। पिपरदेउरा प्राइमरी स्कूल के पास बने बूथ से पहले पुल पर तमाम लोग बैठे थे। सामने की दुकान पर कुछ लोग चाय पी रहे थे। सुबह करीब आठ बजे सड़क के किनारे खड़े कुछ लोग सियासी हलचल पर चर्चा कर रहे थे। वोट डाल कर आ रहे सुरेश कुमार ने विजयी मुद्रा बनाते हुए अपने एक साथी को बूथ की ओर जाने का इशारा किया। बूथ की ओर से जाने वाली सड़क आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा व्यस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के किनारे पर्ची बनाने के लिए वोटरलिस्ट लेकर लोग बैठे थे। नौ बजे बाइक से वीरेंद्र मिश्रा आए और बोले भैया मेरा नाम तनिक लिस्ट में देखकर पर्ची दीजिएगा। सामने बैठा व्यक्ति नाम कई बार खोजा, लेकिन नहीं मिला। वीरेंद्र को गुस्सा आया, लेकिन वह शांत होकर बाइक से घर चले गए। कॉलेज रोड पर होम्योपैथ अस्पताल व रैन बसेरा में बने बूथों पर लोग कतार में खडे़ थे। सुरक्षा कर्मी आने-जाने वालों से पूछताछ कर रहे थे। मतदाता अपने वाहन से आ रहे थे। निर्धारित दूरी पर वाहन खड़ा कर वह बूथ पर जा रहे थे।
रैन बसेरा के पास सुजीत मिले, उस वक्त 10 बजे रहे थे। वह बोले भाई अब तो यह उत्सव पांच साल बाद आएगा। देखना है इस बार कौन भाग्य का बली है। वह कुछ और बोलने वाले थे की थोड़ी दूरी पर खड़े सुरक्षाकर्मी ने उन्हें हट जाने का इशारा किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बने बूथ पर लंबी कतार लग चुकी थी। कतार में खड़े दिनेश को गोरखपुर जाना था। उन्होंने लाइन में आगे खड़े व्यक्ति से अनुरोध किया कि भाई हमें जल्दी है, आगे खड़े हो जाने दो, लेकिन उनकी बात उसने नहीं सुनी।

दोपहर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरदेउरा में बने बूथ पर महुआ गांव की गंगोत्री धीरे-धीरे आ रही थीं। इनके घर के बगल के रहने वाले दुर्गा साथ में थे। करीब 100 साल से ज्यादा उम्र की गंगोत्री का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने बताया कि जब भी चुनाव होता है तो बूथ पर जाकर वोट जरूर डालती हूं। ज्यादा उम्र होने के कारण वह कुछ स्पष्ट नहीं बोल रही थीं। अधिकारियों की गाड़ियां बूथों पर दौड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed