फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There should be no traffic on the border during the closed period

बंदी अवधि में सीमा पर न हो कोई आवागमन

Fri, 18 Nov 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
There should be no traffic on the border during the closed period
बंदी अवधि में सीमा पर न हो कोई आवागमन
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल में 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के दृष्टिगत सीमा को बृहस्पतिवार रात से रविवार तक सील किया गया है। ऐसे में एसएसबी, कस्टम व पुलिस विभाग के अधिकारी सीमा पर सतर्क दृष्टि रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि बंदी अवधि मेें सीमा पर कोई अवैध आवागमन न हो।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को ठूठीबारी स्थित भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण करते हुए कहीं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग इंडो-नेपाल की ओर से कराए जा रहे सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा ठूठीबारी से झुलनीपुर तक की सड़क को एक माह में पूरा करने का निर्देश दिया। ठूठीबारी में गंदगी पर एडीओ पंचायत को सुधार संबंधी निर्देश दिया।
विज्ञापन

चकिया-लक्ष्मीपुर मार्ग का निरीक्षण करते हुए सड़क के चौड़ीकरण व निर्माण कार्य को तेज गति से करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि इस मार्ग पर जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या है, वहां निस्तारण की दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएं। धरमौली में खेल मैदान के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा मैदान में जरूरी सुविधा को विकसित करने के निर्देश दिए। सामने स्थित पोखरे को अमृत सरोवर के रुप में विकसित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड व कूड़ा अपशिष्ट प्रबंधन के लिए चिह्नित भूमि को भी देखा। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक सूर्यबली मौर्य, तहसीलदार वाचस्पति मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed