फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There is no machine in the district hospital to test thyroid and vitamins.

Maharajganj News: थायराइड, विटामिन की जांच के लिए जिला अस्पताल में मशीन नहीं

Sun, 04 Feb 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
There is no machine in the district hospital to test thyroid and vitamins.
महराजगंज। जिला अस्पताल में थायराइड, विटामिन और कैल्शियम की जांच के लिए मशीन नहीं है। इससे मरीजों को मोटी रकम देकर बाहर जांच करानी पड़ रही है। इससे गरीबों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पैथोलॉजी से मिली जानकारी के अनुसार आठ माह पहले थायराइड की जांच के लिए मशीन उपलब्ध कराने के लिए मांग पत्र भेजी गई थी, लेकिन आज तक मशीन नहीं लग पाई। विटामिन डी और कैल्शियम की जरूरी जांच की कोई उपयुक्त व्यवस्था नहीं है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 700 से अधिक मरीजों का उपचार होता है। इसमें 200 से अधिक मरीजों को जांच की जरूरत पड़ती है। इसमें थाइराइड, कैल्सियम, विटामिन की जांच के लिए 15 से 20 मरीजों को बाहर जांच करानी पड़ती है।
विज्ञापन

चेहरी गांव के मनोज ने बताया कि शरीर में सूजन है। डॉक्टर को दिखाने के लिए जिला अस्पताल आया तो यहां डॉक्टर ने थाइराइड की जांच के लिए लिख दिया। पैथालॉजी में गया तो जानकारी मिली कि यहां जांच नहीं होती है। बाहर जांच करना पड़ेगा। वहीं बहदूरी से इलाज के लिए आई सोमारी ने बताया कि डॉक्टर ने विटामिन की जांच के लिए लिखा है, लेकिन यहां पैथोलॉजी में जांच नहीं हो सकी है। बाहर जांच करानी पड़ेगी गांव के लोगों ने बताया कि जिला अस्पताल में मुफ्त जांच व उपचार की सुविधा है, लेकिन यहां तो बाहर से जांच करानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ माह पहले थायराइड जांच की मशीन के लिए मांग पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक उस पर विचार नहीं हुआ है। जल्द विचार होने की उम्मीद है। जैसे ही मशीन आएगी जांच शुरू कर दी जाएगी।

-डॉ. एपी भार्गव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed