फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   There are 25 PM Shri schools operating in the district, students of council schools will also be taken on a garden tour.

Maharajganj News: पीएमश्री स्कूलों में विकसित होगी मैथ-साइंस वाटिका, मिलेगा प्रायोगिक ज्ञान

Tue, 06 Oct 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
There are 25 PM Shri schools operating in the district, students of council schools will also be taken on a garden tour.
महराजगंज। पीएमश्री स्कूलों में अनुभव आधारित शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मैथ-साइंस वाटिका विकसित की जाएगी। विभाग ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। इससे बच्चों को प्रायोगिक ज्ञान मिलेगा। जनपद के 25 पीएमश्री स्कूलों में यह विशेष वाटिका बनेगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के जिला समन्वयक दिव्य पांडेय ने बताया कि पीएमश्री स्कूलों के लिए मैथ-साइंस वाटिका विकसित करने की स्वीकृति शासन से मिली है। विज्ञान एवं गणित गार्डन में विज्ञान व गणित से जुड़े मॉडल लगाए जाएंगे। बच्चे इन्हें देखकर और गतिविधियों से विषयों को आसानी से समझेंगे। इससे वे सौरमंडल के ग्रह, कोण और दूरी की इकाइयों का अंतर जान पाएंगे। इस वाटिका से 7761 पीएमश्री विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। साथ ही 1500 परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी शिक्षकों संग भ्रमण कर जानकारी बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन



सौरमंडल मॉडल से समझेंगे ग्रहों की चालदिव्य पांडेय ने बताया कि गार्डन में विभिन्न मॉडल लगाए जाएंगे। सौरमंडल मॉडल से बच्चे सूर्य और आठ ग्रहों को समझेंगे। कोण मॉडल से अलग-अलग कोण और दूरी मापक मॉडल से मिलीमीटर, सेमी, मीटर व किमी जानेंगे। एबेकस से जोड़-घटाव का अभ्यास करेंगे और एक्स-वाई जियोबोर्ड पर आकृतियां बनाएंगे। मानव धड़ मॉडल से शरीर के प्रमुख अंगों की जानकारी मिलेगी। ट्रैफिक और दिशा टावर से यातायात संकेत तथा चारों दिशाओं की जानकारी दी जाएगी। एआर चार्ट के जरिये मानव विकास और सौरमंडल की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारीपीएमश्री स्कूलों में बनने वाली विज्ञान गणित वाटिका बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा से जोड़ने के लिए एक नवाचार है। सभी पीएमश्री स्कूलों से इसके लिए प्रस्ताव लेकर धनराशि आवंटन के लिए भेजा जाएगा। इसी वित्तीय सत्र में यह निर्माण पूरा होगा।
- सुरजीत कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article