{"_id":"61eaf90301bba56f801fc3c1","slug":"thefts-not-exposed-in-two-months-maharajganj-news-gkp424497995","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने में हुई चोरियों का खुलासा करने में पुलिस विफल 14-37-12","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने में हुई चोरियों का खुलासा करने में पुलिस विफल 14-37-12
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह में हुई चोरियों का पर्दाफाश नहीं
ठंड और कोहरे की वजह से चोर वारदात को दे रहे अंजाम
सिसवा बाजार(महराजगंज)। कोठीभार थाना क्षेत्र में दो माह में चोरी की कई वारदातें हुईं, जिसका पर्दाफाश पुलिस नहीं कर सकी है। वहीं चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोग चिंतित हैं।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में दिसंबर एवं जनवरी माह में चार चोरियां हुईं, लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। ठंड व कोहरे का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम देने में लगे हैं। निचलौल सीओ डीके उपाध्याय ने बताया कि रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तेजी से काम हो रहे हैं। जल्दी ही सभी मामलों का पर्दाफाश हो जाएगा।
केस नंबर एक
28 दिसंबर 2021 की भोर में थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द स्थित सोलर प्लांट के करीब पांच सौ मीटर केबल को काटकर चोर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी कुछ लोगों की उन पर नजर पड़ी। उनकी सक्रियता से गाड़ी छोड़कर चोर भाग गए। अभी तक पुलिस उनका पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
केस नंबर दो
28 दिसंबर 2021 की देर शाम थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ी भरतखंड निवासी गोविंद कसौधन की बाइक सिसवा स्थित सब्जी मंडी से चोरी हो गई थी। इसका पता अब तक नहीं चल सका है।
केस नंबर तीन
29 दिसंबर 2021 की रात ग्राम सभा परसिया के पास ज्वेलर्स की दुकान में चोरी हो गई थी। दुकानदार की ओर से तहरीर देने के बाद भी चोरों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।
केस नंबर चार
2 जनवरी 2022 की रात ब्लॉक रोड पर सिसवा-सोनबरसा नहर पटरी के किनारे स्थित एक गैस बिल्डिंग की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी हो गई थी। इसका भी अभी तक पर्दाफाश नहीं हो सका है।