फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft worth thousands of rupees by cutting the mask in the house

Maharajganj News: घर में नकब काटकर हजारों की चोरी

Wed, 28 Aug 2024 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 28 Aug 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Theft worth thousands of rupees by cutting the mask in the house
घुघली। ग्राम सभा अमोढ़ा में मंगलवार की रात चोर एक घर में नकब काटकर हजारों का सामान उड़ा ले गए। सूचना पर पुलिस पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम सभा अमोढ़ा निवासी राम अशीष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात घर के सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। चोरों ने मकान में पीछे से नकब काटकर एक कमरे में रखे दो बाक्स लेकर चंपत हो गए। सुबह उठने के बाद घर की महिलाओं ने कटे नकब को देख हल्ला मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली चोरी की घटना है जिसमें अज्ञात चोर बाक्स ही लेकर फरार हो गए हैं। सिवान आदि में काफी खोजबीन करने के बाद टूटे या फेंके गए बाक्स आदि नहीं मिले हैं। राम अशीष ने बताया कि चोर सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े आदि सामान उड़ा ले गए। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed