फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft in mobile shop, panic among traders

Maharajganj News: मोबाइल की दुकान में चोरी, व्यापारियों में दहशत

Mon, 09 Dec 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 09 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Theft in mobile shop, panic among traders
बागापार। सदर कोतवाली क्षेत्र के बागापार कस्बे में शनिवार की रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन, एसेसरीज एवं दुकान में रखा नकद चुरा ले गए।
विज्ञापन

पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच में जुट गई है। घटना से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार टोला कोदईपुर निवासी जितेंद्र यादव की बागापार कस्बे के झनझनपुर मार्ग पर मोबाइल की दुकान है। इसमें वह जनसेवा केंद्र भी चलाते हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को दिए गए प्रार्थना पत्र में जितेंद्र यादव ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम 6:30 बजे दुकान बंद करके घर चले गए।
रविवार की सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष दुकान का शटर खोला गया तो देखा कि दुकान से 25 पीस कीपैड मोबाइल, इयर फोन 40 पीस, नेक बैंड 30 पीस, एंड्रायड मोबाइल तीन पीस, लैपटाप एक पीस व दुकान के काउंटर में रखे एक लाख 51 हजार पांच सौ रुपये नकद की चोरी हुई है। समान भी बिखरे पड़े हुए थे। बागापार चौकी प्रभारी अनघ कुमार के अनुसार तहरीर मिली मिली है। कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed