फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   theft in durga temple

लेहड़ा दुर्गा मंदिर की दान पेटी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 17 Aug 2020 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
theft in durga temple
लेहड़ा दुर्गा मंदिर की दान पेटी चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पुजारियों सहित अन्य लोगों से पुलिस ने की पूछताछ
लेहडा बाजार (महराजगंज)। लेहड़ा दुर्गा मंदिर की दान पेटी शुक्रवार की देर रात चोरी हो गई। शनिवार की सुबह करीब चार बजे पहुंची पुलिस ने मंदिर के पुजारियों सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। वही मंदिर में चोरी की सूचना से क्षेत्र के आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया।
पुजारी देवीदत्त पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं लग रही है। हालांकि हर रोज की तरह शुक्रवार की शाम को भी मंदिर के अन्य पुजारियों के साथ पूजा अर्चना कर मंदिर का गेट बंद कर सोने चले गए। इस दौरान चोरों ने मंदिर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश किया। उसके बाद चोरों ने मंदिर में रखी पांच छोटी दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी निकालने के साथ ही तीन बड़ी दान पेटी को अपने साथ ले गए। वहीं चोरों ने मंदिर में प्रवेश करने के दौरान पांच सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया की मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया है। मंदिर के पुजारियों सहित कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की गई है। मंदिर में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले के रास्ते नाव से मंदिर तक पहुंचे चोर
पुलिस के मुताबिक चोर मंदिर के पीछे बहने वाले करीब चार सौ मीटर चौड़े पवह नाले से नाव पर सवार होकर पहुंचे थे। बृजमनगंज थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि उक्त नाव को मंदिर से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क के किनारे एक पुलिया के पास से बरामद किया गया है। नाव के पास से चोरों के कुछ कपड़े भी मिले हैं, जिससे चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed