फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Theft by breaking the lock of sub post office

Maharajganj News: उप डाकघर का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 09 Dec 2023 07:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of sub post office
नौतनवा। उप डाकघर नौतनवां के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर नकदी उड़ा ले गए। मामले में पुलिस डाकघर के चार कर्मियों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। डाक सहायक प्रकाश जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, उप डाकघर नौतनवा में शुक्रवार की रात चोरों ने छत के रास्ते मुख्य द्वार के दरवाजा की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए और कैश दराज तथा लॉकर से नकदी चुरा ले गए। कितने की चोरी हुई है अभी इसका पता नहीं चल सका है। शनिवार को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे डाक कर्मी जब पहुंचे तो मुख्य द्वारा का ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सीओ आभा सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय, एसओजी की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है। मामले में चार डाक कर्मियों को पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ में जुटी हुई है। सीओ आभा सिंह ने बताया डाक कर्मचारियों से पूछताछ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed