{"_id":"67794357af8d9df5460b6fa2","slug":"theft-by-breaking-the-lock-of-a-jewelery-shop-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-139776-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ज्वेलरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ज्वेलरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी
Sat, 04 Jan 2025 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 04 Jan 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
घुघली। शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसौनी बुजुर्ग के चौराहे से चोरों ने सराफा की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी गई।
जानकारी के अनुसार, परसौनी बुजुर्ग निवासी तूफानी प्रसाद के घर में बलुआ निवासी अजय वर्मा की सोने-चांदी दुकान है। इसमें पीतल और स्टील के बर्तन रखे गए थे। शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और बर्तन तथा अलमारी में रखी नकदी उड़ा ले गए। उस दौरान पुलिस गाड़ी का हूटर बजाते हुए निकली तो चोर बर्तन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जांच की तो तीन अन्य दुकानों का भी ताला टूटा मिला। इसमें परसौनी निवासी औरंगजेब की दवा की दुकान से कुछ नगदी रुपये भी ले गए। बसंतपुर निवासी गुड्डू टेलर की दुकान से एक लोहे का प्रेस व कुछ कपड़े भी अपने साथ उठा ले गए। वहीं पर मोहम्मद अहमद की दुकान हार्डवेयर से सात आठ बाल्टी पेंट, पानी की टोटी और कुछ नकदी भी ले गए हैं। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव के अनुसार, दुकानदारों से तहरीर मिली है। पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है। संवाद