{"_id":"6a1c9a357d4f82eb7b078201","slug":"the-youth-was-accused-of-taking-away-rs-5000-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178357-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: युवक पर 5 हजार रुपये ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: युवक पर 5 हजार रुपये ले जाने का आरोप
विज्ञापन
महराजगंज। शिवनगर वार्ड निवासी एक मिठाई दुकानदार ने दुकान से नकदी चोरी होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 7 शिवनगर निवासी कमलेश गुप्ता की पड़री रोड पर मिठाई का गुमटी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा है। आरोप है कि 19 मई को अमरुतिया बाजार निवासी अंश उनकी दुकान पर आया और मौका पाकर करीब 5 हजार रुपये चोरी कर भाग गया।
दुकानदार का कहना है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज देखने के बाद उन्होंने आरोपी की पहचान कर पुलिस को तहरीर दिया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अंश निवासी अमरुतिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।