{"_id":"5a259f424f1c1bce408bb07d","slug":"the-youth-beat-the-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना तोड़ने से मना करने पर युवकों ने किसान को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना तोड़ने से मना करने पर युवकों ने किसान को पीटा
maharaganj
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime scene
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के घड़बूड़वा में गन्ना तोड़ने से मना करना किसान भारी पड़ गया। गन्ना तोड़ रहे युवकों ने किसान को बुरी तरह पीटा। इसकी वजह से वह बेहोश हो गए। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। पीड़ित किसान के परिवारवालों नेे 100 नंबर पर फोन कर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी परतावल भेजा।
श्यामदेउरवां कस्बा निवासी रामचंदर चौधरी का घड़बुड़वा टोले पर खेत है। उन्होंने वहां गन्ना बोया है। रविवार की शाम कुछ युवक रामचंदर के खेत में गन्ना तोड़ रहे थे। इस बीच रामचंदर भी वहां पहुंच गए। उन्होंने युवकाें को गन्ना तोड़ने से मना किया। इस पर युवकों ने गन्ने से ही रामचंदर की पिटाई शुरू कर दी। बेतहाशा पीटाई से रामचंदर बेहोश हो गए। इसके बाद युवक फरार हो गये। किसी ने इसकी सूचना रामचंदर के परिवार को दी। परिजनों ने बेहोशी के हालत में रामचंदर को खेत से घर लाए और 100 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस रामचंदर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल भेजवाया। घायल रामचंदर का ईलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवां रामपाल यादव ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।